ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज पहुंचीं गयाजी, विष्णुपद मंदिर में मां सुषमा स्वराज का किया पिंडदान

Bihar News: बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने गयाजी पहुंचकर मां सुषमा स्वराज के लिए विष्णुपद मंदिर में पिंडदान किया। धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ बोधगया में युवा शंखनाद कार्यक्रम की तैयारी भी जोरों पर है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बीजेपी की राष्ट्रीय राजनीति में धीरे-धीरे मजबूती से सक्रिय हो रहीं दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज शुक्रवार को गयाजी पहुंचीं। उन्होंने अपनी मां सुषमा स्वराज के लिए विष्णुपद मंदिर में पिंडदान किया। करीब डेढ़ घंटे तक चली वैदिक क्रिया में वे पूरे मनोयोग से जुड़ी रहीं। पंडा वैद्यनाथ दाढ़ीवाले ने पुजारी के साथ वैदिक विधि से उनका पिंडदान कराया। इस दौरान उन्होंने विष्णुपद, फल्गु और अक्षयवट पिंड वेदी पर पिंड अर्पण किया।


पिंडदान के वक्त बांसुरी भावुक दिखीं। उन्होंने साफ कहा कि धार्मिक कार्य से आई हूं, यहां राजनीति की कोई बात नहीं। अभी पूरा ध्यान पूजन पर है, बाकी बातें बाद में होंगी। उनके साथ परिवार की सदस्य ऋतु और कुछ करीबी लोग मौजूद रहे। गयाजी की पितृभूमि में जब बांसुरी स्वराज अपनी मां के लिए पिंडदान कर रही थीं, उसी वक्त राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय यह था कि आने वाले दिनों में वे बिहार की राजनीति में क्या भूमिका निभाएंगी। 


सुषमा स्वराज का बिहार से गहरा नाता रहा है। अब उनकी बेटी उन्हीं कदमों पर चल रही हैं। 13 सितंबर को बोधगया में भाजपा युवा मोर्चा का बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है। युवा शंखनाद नाम से होने वाले इस आयोजन में बांसुरी स्वराज मुख्य वक्ता होंगी। उनके साथ जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह भी मंच पर रहेंगी। भाजपा का दावा है कि इस कार्यक्रम में तीन हजार से ज्यादा युवा जुटेंगे और पार्टी की अगली राजनीतिक रणनीति को दिशा देंगे।


धार्मिक नगरी गया से बांसुरी का संदेश साफ है कि पितृकार्य के साथ राजनीतिक यात्रा भी यहीं से आगे बढ़ेगी। एक तरफ मां के लिए श्राद्ध और पिंडदान, दूसरी तरफ युवाओं को साधने का संकल्प। भाजपा इसे भावनाओं और राजनीति का संगम मानकर पूरे उत्साह से युवा शंखनाद कार्यक्रम में पेश कर रही है।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता