ब्रेकिंग
पटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमाल

BIHAR: शराबी पति से झगड़े के बाद बीवी ने उठा लिया बड़ा कदम, तरबूज में जहर मिलाकर खिलाया, अस्पताल में तोड़ा दम

25 वर्षीय मंटू यादव की मौत जहरीला तरबूज खाने से हो गई। जहर तरबूज में मिलाकर उसकी पत्नी लखिया देवी ने ही खिलाया था। जिसके बाद मंटू की तबीयत बिगड़ गयी जिसके बाद आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

bihar
इलाके में सनसनी
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYA JEE: दिल को दहला देने वाली घटना बिहार के गया जी जिले के डोभी थाना क्षेत्र के केसापी गांव में सामने आई है। जहां एक पत्नी ने पति को तरबूज में जहर मिलाकर खिला दिया। जिससे पति की मौत हो गयी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान ट्रक के खलासी मंटू यादव के रूप में हुई है।


घटना 26 मई दिन सोमवार की है, जहां 25  वर्षीय मंटू यादव की मौत जहरीला तरबूज खाने से हो गई। जहर तरबूज में मिलाकर उसकी पत्नी लखिया देवी ने ही खिलाया था। जिसके बाद मंटू की तबीयत बिगड़ गयी जिसके बाद आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मंटू यादव के रूप में हुई है। जो ट्रक में खलासी का काम करता था। 


मंटू यादव की शादी 2022 में झारखंड के हंटरगंज थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी खेमन यादव की बेटी लखिया देवी से हुई थी। शादी के बाद से लखिया देवी अधिकतर मायके में रहती थी, एक महीने पहले ही वह ससुराल लौटी थी। मंटू शराब पीता था और घर पर नशे की हालत में आया हुआ था। इसी बीच पति और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ उसी रात मंटू घर से चला गया। जिसके बाद उसकी पत्नी लाखिया देवी ने फोन कर मंटू को वापस घर बुलाया। 


पत्नी का कॉल आते ही वो फिर घर आ गया जहां दोनों बंद कमरे में चले गये। बताया जाता है कि कुछ देर बाद मंटू चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे और दरवाजा खुलवाया तब मंटू ने परिजनों को बताया कि तरबूज में गोली मिलाकर उसे बीवी ने खिला दिया है। इतना कहते ही वो अचेतावस्था में हो गया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। मंटू यादव को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। हालांकि अभी तक केस दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गयी है।