ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

BIHAR: तेज आंधी-बारिश ने 3 लोगों की ली जान, तूफान के कारण सैकड़ों लोग हुए बेघर

BIHAR: बिहार के गया जी जिले में तेज आंधी-तूफान और बारिश से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही ब

bihar
गया जी में 3 लोगों की मौत
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BIHAR: बिहार के गया जी जिले में तेज आंधी-तूफान और बारिश से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही बिहार के सहरसा जिले में भी तूफान कहर बनकर टूट पड़ा। जहां चक्रवाती तूफान में सौ परिवार बेघर हो गये। वही कुछ लोग घायल हो गये हैं। 


सबसे पहले बात गया जी की करते हैं जहां अचानक बदले मौसम के मिजाज से मौसम सुहाना तो हो गया लेकिन तेज आंधी तूफान और बारिश के चलते 3 लोगों की जान चली गयी। बताया जाता है कि सूरज डोभी के औरा गांव के रहने वाले एक मजदूर की मौत आमस के महुआवां में ठनका गिरने से हो गयी। 


वही तेज आंधी तूफान के कारण दीवार गिरने से रंजीत नामक युवक उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना गरुआ के सिद्धार्थपुर की है, जहां दो अन्य लोग भी दीवार की चपेट में आने से घायल हो गये। जबकि ईंट गिरने से रामुदित शर्मा की भी जान चली गयी। 


जबकि सहरसा में चक्रवाती तूफान ने ऐसी तबाही मचाई कि सैकड़ों लोग बेघर हो गये। इस दौरान कई पानी टंकी, कई बिजली के पोल, ट्रांसफार्मर गिर गये और कई पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गये। जिससे नौहट्टा-यदुनाथपुर मार्ग पर यातायात बाधित हो गया. हालाकि इस चक्रवाती तूफान में जान-माल का नुकसान की सूचना नहीं है। सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाया गया जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। 

टैग्स