ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

13 करोड़ की लागत से बन रहा पुल अचानक गिर पड़ा, जलस्तर बढ़ने से निरंजना नदीं में समाया पुल

GAYA: निरंजना नदी पर निर्माणाधीन पुल आज नदी के जलस्तर के बढ़ने से अचानक गिर पड़ा। इस पुल का निर्माण 6 वर्षों से चल रहा था लेकिन आज इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं किया जा सका है।

13 करोड़ की लागत से बन रहा पुल अचानक गिर पड़ा, जलस्तर बढ़ने से निरंजना नदीं में समाया पुल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: निरंजना नदी पर निर्माणाधीन पुल आज नदी के जलस्तर के बढ़ने से अचानक गिर पड़ा। इस पुल का निर्माण 6 वर्षों से चल रहा था लेकिन आज इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं किया जा सका है। गया के दोभी प्रखंड के कोठवारा के पास यह घटना हुई। पुल का शिलान्यास 2015 में किया गया था। लेकिन छह साल में अबतक नदी में सिर्फ 16 पिलर ही खड़े हुए हैं। पुल के गिरने की तस्वीर किसी ने मोबाइल में कैद कर ली जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 


पुल निर्माण की लागत 13 करोड़ रुपये है। जिसका शिलान्यास 2015 में पूर्व विधायक विनोद यादव ने किया। इसका निर्माण नाबार्ड योजना के तहत कराया जा रहा है। तिरुपति बालाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी को पुल के निर्माण की जिम्मेदारी दी गयी है। लेकिन शुरुआती दौर से ही यह पुल विवादों के घेरों में हैं।


पुल के निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली सामग्रियों को लेकर ग्रामीण विरोध भी जता चुके हैं। इस बात की शिकायत ग्रामीणों ने पूर्व मुखिया से भी की थी। जिसके कारण कई बार इस काम को रोकना भी पड़ा था। शुक्रवार को नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल का स्ट्रक्चर ताश के पट्टों की तरह धरासायी हो गया। सोशल मीडिया पर पुल के स्ट्रक्चर के गिरने का वीडियो तेजी से वायरल होने लगा है लोग इसे शेयर और लाइक भी खूब कर रहे हैं। 






टैग्स