ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

चोरी के शक में भीड़ ने दो लोगों को पीटा, बचाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला

GAYA: चोरी के आरोप में दो लोगों की भीड़ पिटाई कर रही थी. जैसे ही इस घटना की सूचना मिली तो पुलिस पहुंची और भीड़ के चंगुल से दोनों को बचाया, लेकिन इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

GAYA: चोरी के आरोप में दो लोगों की भीड़ पिटाई कर रही थी. जैसे ही इस घटना की सूचना मिली तो पुलिस पहुंची और भीड़ के चंगुल से दोनों को बचाया, लेकिन इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया. जिसमें एएसआई घायल हो गए. यह घटना अतरी थाना के जीरी गांव की है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गांव में चोरी हुई थी. जिससे लोगों में गुस्सा था. उस गांव के रास्ते से जा रहे दो अंजान लोगों को देखा तो पकड़ लिया. इसके बाद उनकी पिटाई शुरू कर दी. घंटों घुमंतुओं को बंधक बनाए रखा. इस दौरान पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस पहुंची. ग्रामीणों को समझाकर दोनों को थाना लेकर आने लगी. 

पुलिस टीम पर पथराव

जैसे ही दोनों को लेकर पुलिस पहुंची तो इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस हमले में एएसआई को चोट लग गई और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. दोनों घायलों को पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. पुलिस हमला करने वालों की पहचान करने में जुटी है. 

टैग्स