ब्रेकिंग
पटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़ा और करा दी शादी; 3 साल से चल रहा था रिश्ता

Bihar News: गया जिले में एक युवक आधी रात को अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई और जो फैसला हुआ उसने सभी को चौंका दिया। जानिए कैसे तीन साल पुरानी प्रेम कहानी शादी...

आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़ा और करा दी शादी; 3 साल से चल रहा था रिश्ता
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के गया जी जिले से प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई और दोनों पक्षों की सहमति से प्रेमी युगल की शादी करा दी गई.


मामला गया जी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गन्नी पिपरा गांव का है. बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर रात एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था. देर रात युवक को युवती के घर में प्रवेश करते देख ग्रामीणों को शक हुआ. इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और मामले की जानकारी गांव के अन्य लोगों को दी.


घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाया और मामले को लेकर पंचायत बैठाई गई. पंचायत में युवक और युवती से पूरी जानकारी ली गई.


पूछताछ में सामने आया कि दोनों एक-दूसरे से लंबे समय से प्यार करते हैं. दोनों बालिग हैं और पिछले करीब तीन वर्षों से उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसके बाद पंचायत ने फैसला लिया कि जब दोनों एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं तो उनकी शादी करा दी जाए.


इसके बाद देर रात ही शादी की तैयारी शुरू कर दी गई. ग्रामीणों ने पंडित और शादी की जरूरी सामग्री की व्यवस्था की. सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में दोनों प्रेमी युगल ने सात फेरे लिए और एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया.


जानकारी के अनुसार, प्रेमी युवक सचिन टनकुप्पा प्रखंड के मोरहर गांव का रहने वाला है, जबकि युवती फतेहपुर थाना क्षेत्र के गन्नी पिपरा गांव की निवासी है. दोनों परिवारों ने भी ग्रामीणों के फैसले पर सहमति जताई.


शादी के बाद प्रेमी जोड़ा काफी खुश नजर आया. वहीं गांव में भी यह मामला चर्चा का विषय बन गया. लोगों का कहना है कि जब दोनों परिवारों की सहमति थी और दोनों बालिग थे तो शादी कराना बेहतर फैसला रहा.


घटना की सूचना मिलने के बाद फतेहपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची थी. दोनों पक्षों और परिजनों की सहमति के बाद पुलिस वापस लौट गई.