ब्रेकिंग
CJI सूर्यकांत का बड़ा निर्देश, जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े यौन उत्पीड़न के मामलों की पहले होगी जांचआज से सिम खरीदने के नियमों में हुआ बदलाव, आपके नाम पर कितने मोबाइल नंबर हैं? ऐसे करें चेकBihar News: भोजपुर में खनन इंस्पेक्टर की 4.40 लाख ‘वसूली’ कांड में EOU की एंट्री, सबूत लेकर बुलाए गए शिकायतकर्ता...ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था स्मैक का कारोबार, संचालिका गिरफ्तार; भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामदटेंशन न लें बिहार के छात्र, CM सम्राट का बड़ा फैसला... मिलते रहेंगे 4 लाख रुपएCJI सूर्यकांत का बड़ा निर्देश, जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े यौन उत्पीड़न के मामलों की पहले होगी जांचआज से सिम खरीदने के नियमों में हुआ बदलाव, आपके नाम पर कितने मोबाइल नंबर हैं? ऐसे करें चेकBihar News: भोजपुर में खनन इंस्पेक्टर की 4.40 लाख ‘वसूली’ कांड में EOU की एंट्री, सबूत लेकर बुलाए गए शिकायतकर्ता...ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था स्मैक का कारोबार, संचालिका गिरफ्तार; भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामदटेंशन न लें बिहार के छात्र, CM सम्राट का बड़ा फैसला... मिलते रहेंगे 4 लाख रुपए

बिहार में विवादित जमीन पर खूनी बवाल: भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, बाउंड्री कराने पहुंचे लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Bihar News: गया के खिजरसराय में विवादित जमीन पर बाउंड्री कराने के दौरान हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में भाजपा नेता समेत कई लोग घायल हुए हैं। पीड़ित पक्ष ने हमले, रंगदारी और पुलिस की लापरवाही जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। आखिर पूरा मामला क्या...

बिहार में विवादित जमीन पर खूनी बवाल: भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, बाउंड्री कराने पहुंचे लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र में विवादित जमीन पर बाउंड्री और निर्माण कार्य के दौरान जमकर हिंसा हुई. इस दौरान भाजपा एससी-एसटी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र पासवान समेत तीन लोगों पर कथित तौर पर जानलेवा हमला किया गया. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि 15 से 20 की संख्या में पहुंचे लोगों ने लाठी-डंडे, लोहे की रॉड, चाकू और पिस्टल की बट से हमला कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.


घटना लोदीपुर मौजा की बताई जा रही है. घायल उपेंद्र पासवान, ममता देवी और कपिलदेव प्रसाद को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.


पीड़ित पक्ष का कहना है कि कोर्ट और एसडीओ के आदेश के बाद वे अपनी खरीदी हुई जमीन पर बाउंड्री और निर्माण कार्य कराने पहुंचे थे. इसी दौरान रामावतार यादव, अखिलेश यादव, आशीष यादव समेत अन्य लोग हथियारों के साथ वहां पहुंचे और अचानक हमला बोल दिया. आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और रॉड से बेरहमी से मारपीट की, चाकू से हमला किया और पिस्टल की बट से भी वार किए.


पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि हमले के दौरान महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई, जातिसूचक गालियां दी गईं, ₹8 हजार नकद छीन लिए गए और निर्माण कार्य रोकने के लिए ₹5 लाख की रंगदारी की मांग भी की गई. उनका कहना है कि विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई.


घायलों का दावा है कि इस विवाद को लेकर उन्होंने 11 जून को एससी-एसटी थाना में भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं हुई. पीड़ित पक्ष ने स्थानीय पुलिस पर लापरवाही बरतने और रिश्वत मांगने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं.


वहीं, खिजरसराय थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.