ब्रेकिंग
दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..मधुबनी में पत्रकार पर धारदार हथियार से हमला, प्राइवेट नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ FIR दर्जकल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीदिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..मधुबनी में पत्रकार पर धारदार हथियार से हमला, प्राइवेट नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ FIR दर्जकल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानी

GAYA: HAM कार्यकर्ता का पिस्टल लहराते वीडियो वायरल, RJD ने मांझी पर साधा निशाना

गया में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के एक कार्यकर्ता का पिस्टल लहराते हुए स्कॉर्पियो पर बैठकर रील्स बनाते वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में पार्टी का झंडा भी नजर आ रहा है। RJD सांसद अभय कुशवाहा ने जीतन राम मांझी और उनके बेटे पर निशाना साधा...

bihar
मांझी पर हमला
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Gaya: केंद्रीय मंत्री व हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक जीतन राम मांझी की पार्टी के बैनर के बीच एक युवक का पिस्टल लहराते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक स्कॉर्पियों पर बैठकर हथियार लहरा रहा है और रील्स बना रहा है। इस वीडियो के देखकर हर कोई हैरान हैं। मांझी के कार्यकर्ता का हथियार लहराते रील्स वायरल होने के बाद अब विपक्ष हमलावर हो गयी है। आरजेडी के सांसद अभय कुशवाहा ने इसे लेकर जीतनराम मांझी और संतोष कुमार सुमन पर जमकर निशाना साधा है।  


वायरल वीडियो में यह साफ नजर आ रहा है कि एक युवक स्कॉर्पियो के बोनट पर हथियार लेकर बैठा है और पिस्टल लहराकर रील्स बना रहा है। स्कॉर्पियों के आस-पास में जीतन राम मांझी की पार्टी हम का झंडा दिख रहा है। जिसे अपने हाथ में कुछ लोग लिए हुए हैं। रील्स में एक गाना भी डाला गया है। गाने के बोल हैं.. 'अइलो जीतन राम मांझी की राज्य राजवे हम पार्टी सदा रहतो जिंदाबाद, पुलिस और दरोगा में हम छोड़ा न बोलतो' यह रील्स अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


हथियार और हम पार्टी के झंडे के साथ रील्स बनाते कार्यकर्ता का वीडियो वायरल होने को लेकर आरजेडी के सांसद अभय कुशवाहा ने जीतनराम मांझी और संतोष मांझी पर जमकर हमला बोला। अभय कुशवाहा ने कहा कि मांझी जी को इस मामले पर संज्ञान लेनी चाहिए। मांझी जी अनर्गल बातों को राजनीति में लाने का काम किया करते हैं। तेज प्रताप यादव का मामला हो या फिर अन्य कोई मामला मांझी जी तुरंत सामने आकर प्रतिक्रिया एक्स पर दे देते हैं। लेकिन उनके पार्टी के कार्यकर्ता स्कॉर्पियो की बोनट पर बैठकर पार्टी का झंडा के साथ हथियार लहरा रहे हैं लेकिन इस पर उनकी नजर नहीं जाती है। मांझी जी को वायरल हो रहे रील्स को लेकर  जवाब देना चाहिए। मांझी जी आप किस तरह की राजनीति कर रहे हैं। राजद सांसद अभय कुशवाहा ने प्रशासन से भी इस मामले पर कार्रवाई करने की बात कही है। 

GAYA: HAM कार्यकर्ता का पिस्टल लहराते वीडियो वायरल, RJD ने मांझी पर साधा निशाना