ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

गया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

Advocate Protest News: गया सिविल कोर्ट के पास शनिवार को अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर विरोध जताया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि अधिवक्ता कक्ष निर्माण के दौरान पुलिस की ओर से उन्हें परेशान किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद...

गया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप
Ramakant kumar
3 मिनट

Advocate Protest News: गया सिविल कोर्ट के पास शनिवार को अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. अधिवक्ताओं ने सिविल लाइन थाना पुलिस पर निर्माण कार्य को लेकर परेशान करने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीओ अनिल कुमार रमन और थाना अध्यक्ष शमीम अहमद मौके पर पहुंचे और अधिवक्ताओं को समझाकर जाम हटवाया.


अधिवक्ताओं का कहना है कि उनके लिए अधिवक्ता कक्ष के निर्माण को लेकर सरकार की ओर से जमीन और राशि का आवंटन किया गया है. उच्च न्यायालय के आदेश के बाद बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश भी दिया गया था.


निर्देश के बाद शुरू कराया गया निर्माण

बार संगठन के पदाधिकारी रविंद्र प्रसाद ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार अधिवक्ताओं ने आवंटित जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कराया था. उनका आरोप है कि निर्माण कार्य शुरू होने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस की ओर से उन्हें परेशान किया जाने लगा.


रविंद्र प्रसाद ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने अधिवक्ताओं के साथ अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया. इसके बाद अधिवक्ताओं में नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने सिविल कोर्ट के पास सड़क जाम कर विरोध दर्ज कराया.


अधिवक्ताओं का कहना है कि जिस जमीन और राशि का आवंटन उनके लिए किया गया है, उस पर निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश पहले ही दिया जा चुका है. ऐसे में निर्माण कार्य में किसी तरह की बाधा नहीं आनी चाहिए.


अधिवक्ताओं ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप करने और निर्माण कार्य को सुचारू रूप से शुरू कराने की मांग की है. साथ ही पुलिस की ओर से लगाए गए कथित दबाव और हस्तक्षेप की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग भी की गई है.


अधिवक्ताओं के सड़क जाम करने की सूचना मिलने पर सदर एसडीओ अनिल कुमार रमन और थाना अध्यक्ष शमीम अहमद मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने अधिवक्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें समझाया. इसके बाद अधिवक्ताओं ने सड़क से जाम हटा लिया और यातायात सामान्य हो गया.