ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

बिहार पुलिस के जवान की हार्ट अटैक से मौत, बीएमपी कैंप में पसरा मातम

गयाजी बीएमपी कैंप में ट्रेनिंग के लिए आए बिहार पुलिस के एक जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© AI-generated image
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYAJEE:  गया बीएमपी कैंप में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब प्रशिक्षण के लिए आए एक जवान की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।


मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जवान खगड़िया जिले का रहने वाले थे और उनकी ड्यूटी पटना में थी। वो गया बीएमपी कैंप में ट्रेनिंग के लिए आए हुए थे। ट्रेनिंग के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। साथी जवानों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


जवान की मौत की खबर मिलते ही बीएमपी परिसर में मातम पसर गया। साथी जवानों और अधिकारियों में मायूसी छा गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी कैंप पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। घटना की जानकारी परिजनों को दी गयी। जिसके बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है, परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गयाजी स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पता चल पाएगा। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा। जवान की अचानक हुई मौत से बीएमपी कैंप में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।