ब्रेकिंग
Bihar News: PK को चुनाव से पहले बड़ा झटका ! जन सुराज के भूषण झा ने छोड़ा पार्टी का साथ, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव; अनुज सिंह के टिकट पर भी विवाद✦Bihar News : नेपाल में झमाझम बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा, गंडक और कोसी में बढ़ेगा पानी, हाई अलर्ट जारी✦Bihar News : बिहार में एक और कांड! किशनगंज में लड़की को घेरकर पीटा, 5 आरोपियों की पहचान; शहजाद गिरफ्तार✦Bihar News : बिहार के 40 जिलों में IPS अधिकारियों की तैनाती, पटना से लेकर गया तक किसे मिली जिम्मेदारी? देखें पूरी लिस्ट✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦Bihar News: PK को चुनाव से पहले बड़ा झटका ! जन सुराज के भूषण झा ने छोड़ा पार्टी का साथ, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव; अनुज सिंह के टिकट पर भी विवाद✦Bihar News : नेपाल में झमाझम बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा, गंडक और कोसी में बढ़ेगा पानी, हाई अलर्ट जारी✦Bihar News : बिहार में एक और कांड! किशनगंज में लड़की को घेरकर पीटा, 5 आरोपियों की पहचान; शहजाद गिरफ्तार✦Bihar News : बिहार के 40 जिलों में IPS अधिकारियों की तैनाती, पटना से लेकर गया तक किसे मिली जिम्मेदारी? देखें पूरी लिस्ट✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर

बिहार में हैवानियत की हद पार… चचेरे भाई ने तीन साथियों संग नाबालिग से किया दुष्कर्म; चारों गिरफ्तार

Bihar Crime News: गया जिले के आमस थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस वारदात में पीड़िता का चचेरा भाई भी शामिल बताया जा रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...

 बिहार में हैवानियत की हद पार… चचेरे भाई ने तीन साथियों संग नाबालिग से किया दुष्कर्म; चारों गिरफ्तार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के गया जिले के आमस थाना क्षेत्र से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहां एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस घिनौनी घटना में पीड़िता का अपना चचेरा भाई ही शामिल बताया जा रहा है।


रविवार की रात गांव में एक भोज का माहौल था, लेकिन इसी बीच अंधेरे में एक खौफनाक साजिश आकार ले रही थी। जानकारी के मुताबिक, नाबालिग बच्ची किसी समय घर से बाहर निकली औरपिछे की ओर चली गई। वहीं पर उसका परिचित एक युवक मौजूद था, जो गुरुआ क्षेत्र से टेंट के काम के सिलसिले में गांव आया हुआ था।


इसी दौरान पीड़िता का चचेरा भाई अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंच गया। आरोप है कि चारों ने मिलकर पहले उस युवक को बेरहमी से पीटा, ताकि वह किसी तरह का विरोध न कर सके। इसके बाद उन्होंने नाबालिग को अपने कब्जे में ले लिया और सुनसान जगह का फायदा उठाकर बारी-बारी से उसके साथ दरिंदगी की।


परिजनों का कहना है कि बच्ची घर से शौच के लिए निकली थी और पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसे दबोच लिया। पूरी वारदात के दौरान नाबालिग असहाय बनी रही और आरोपी अपनी हैवानियत दिखाते रहे।


घटना के बाद किसी तरह बदहवास हालत में बच्ची घर पहुंची। देर रात उसने कांपती आवाज में अपनी वृद्ध दादी को पूरी आपबीती सुनाई। यह सुनते ही परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। रात भर घर में मातम जैसा माहौल रहा और सुबह होते ही परिजनों ने आमस थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बिना देर किए ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की। एसआई अखिलेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सनोज, अनुज, शिशुपाल और साजन के रूप में हुई है, जिसमें साजन पीड़िता का चचेरा भाई है।


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से एक व्यक्ति तीन बच्चों का पिता भी है, जिससे इस घटना की भयावहता और बढ़ जाती है। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है।


घटना के समय मौजूद युवक अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। वहीं, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है और उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।