ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....मुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....

गया एयरपोर्ट पर उतरेंगे 8000 अप्रवासी बिहारी, विदेश से वापसी की तैयारी तेज

GAYA :कोरोना संक्रमण के बीच विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने का सिलसिला जल्द शुरू होने जा रहा है। गृह मंत्रालय ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है। बिहार के करीब आठ हजार यात

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

GAYA :कोरोना संक्रमण के बीच विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने का सिलसिला जल्द शुरू होने जा रहा है। गृह मंत्रालय ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है। बिहार के करीब आठ हजार यात्रियों को लाया जल्द वापस लाया जा सकता है। गया एयरपोर्ट पर इन यात्रियों को उतारे जाने की तैयारी है। जिसके लिए कवायद शुरू कर दी गयी है।


गया एयरपोर्ट पर बिहार के आठ हजार यात्रियों को विदेशों से जल्द वापस लाया जा सकता है। गृह मंत्रालय के  निर्णय  के बाद अब इसकी कवायद तेज कर दी गयी है। विदेश से आने वाले सभी यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बोधगया में बने क्वारंटाइन सेंटर में रखा जाएगा। बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से मगध प्रमंडल के कमिश्नर असंगबा चुबा आओ को इस पूरे अभियान के लिए नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। गया हवाई अड्डे पर आने वाले अप्रवासी बिहारियों का रजिस्ट्रेशन और स्क्रीनिंग कराई जाएगी। इसके साथ ही उनके आवासन, भोजन आदि की व्यवस्था भी जिला प्रशासन स्तर से होगी।


विदेश से वापस आने वालों के लिए कई कोषांगों का गठन किया गया है। इनमें स्वागत और निबंधन कोषांग, परिवहन, आवासन, स्वास्थ्य संबंधी कोषांग, सुरक्षा कोषांग बनाया गया है। आयुक्त के सचिव सभी कोषांगों के वरीय प्रभार में रहेंगे।  गया कमिश्नर के निर्देशों के मुताबिक सभी कोषांगों ने काम शुरू कर दिया है। 


बता दें कि वंदे भारत मिशन के तहत विदेश में फंसे भारतीयों को लाने का सिलसिला शुरू हो गया है। आज यानी शुक्रवार को दिल्ली और कलकत्ता में कई देशों से भारतीय लौटेंगे। सिंगापुर, ढाका और रियाद से फ्लाइट आएंगी। इससे पहले गुरुवार को एयर इंडिया के दो विमान से 363 भारतीयों को वापस लाया गया। एयर इंडिया के मुताबिक, आज भारतीय नागरिकों को लेकर पांच उड़ानें आ रही हैं. पहली- सिंगापुर से दिल्ली, दूसरी- रियाद, सउदी अरब से कोझीकोड, तीसरी- ढाका, बांग्लादेश से दिल्ली, चौथा- मनामा, बहरीन से कोच्चि, पांचवा- दुबई, यूएई से चेन्नई आएगी। 



टैग्स