ब्रेकिंग
मुंगेर में खतरे के निशान से ऊपर गंगा, शहर से लेकर गांव तक पानी ही पानी; बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन अलर्टबिहार में बाढ़ को लेकर मीसा भारती का सरकार पर तीखा हमला, बोलीं- पूरी तरह फेल हो गई सम्राट सरकारजन्माष्टमी के मेले में अचानक मचा बवाल, मामूली विवाद के बाद चाकूबाजी; 19 वर्षीय युवक की मौतबाढ़ से बेहाल हुआ बिहार: तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार से मांगी मदद, एयरफोर्स से राहत पहुंचाने की अपील; विशेष पैकेज की मांगबिहार में बाढ़ से हाहाकार: मुंगेर में अधिकारियों-कर्मियों की छुट्टियां रद्द, 24 घंटे मुख्यालय में रहने का आदेशमुंगेर में खतरे के निशान से ऊपर गंगा, शहर से लेकर गांव तक पानी ही पानी; बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन अलर्टबिहार में बाढ़ को लेकर मीसा भारती का सरकार पर तीखा हमला, बोलीं- पूरी तरह फेल हो गई सम्राट सरकारजन्माष्टमी के मेले में अचानक मचा बवाल, मामूली विवाद के बाद चाकूबाजी; 19 वर्षीय युवक की मौतबाढ़ से बेहाल हुआ बिहार: तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार से मांगी मदद, एयरफोर्स से राहत पहुंचाने की अपील; विशेष पैकेज की मांगबिहार में बाढ़ से हाहाकार: मुंगेर में अधिकारियों-कर्मियों की छुट्टियां रद्द, 24 घंटे मुख्यालय में रहने का आदेश

गंगा का जलस्तर बढ़ने से डाउनस्ट्रीम इलाकों में बढ़ा बाढ़ का खतरा, इन 5 जिलों में हाई अलर्ट

Bihar Flood Alert: गंगा के बढ़ते जलस्तर और गांधी घाट पर HFL पार होने के बाद डाउनस्ट्रीम इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर और कटिहार के गंगा किनारे के क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Bihar Flood Alert
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Flood Alert: पटना में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि और गांधी घाट पर पानी के उच्चतम बाढ़ स्तर (Highest Flood Level-HFL) को पार करने के बाद अब डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में पानी का दबाव बढ़ने की आशंका है। इसका असर अगले 1 से 3 दिनों में हाथीदह और उसके बाद के डाउनस्ट्रीम गेज स्टेशनों पर देखने को मिल सकता है। आशंका है कि हाथीदह में भी गंगा का जलस्तर पुराने उच्चतम बाढ़ स्तर को पार कर सकता है।



स्थिति को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने चेतावनी जारी की है। बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर और कटिहार जिलों के गंगा किनारे बसे क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत बताई गई है। गांधी घाट पर बढ़े जलस्तर की लहर के डाउनस्ट्रीम की ओर बढ़ने की संभावना को देखते हुए संबंधित पदाधिकारियों और क्षेत्रीय अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। 



अधिकारियों से जलस्तर की लगातार निगरानी करने और किसी भी बदलाव की तत्काल जानकारी लेने को कहा गया है। इसके साथ ही नदी के जलस्तर, तटबंधों, संवेदनशील स्थानों और निचले इलाकों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। संभावित स्थिति को देखते हुए आवश्यक एहतियाती कदम पहले से उठाने को भी कहा गया है।



सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों और क्षेत्रीय अभियंताओं को बाढ़ नियंत्रण से जुड़े संसाधनों और मशीनरी को पूरी तरह तैयार रखने को कहा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।



प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से भी अनावश्यक रूप से नदी के पास नहीं जाने और सतर्क रहने की अपील की है। स्थानीय प्रशासन को नावों के परिचालन पर निगरानी रखने, ओवरलोडिंग रोकने और लोगों को लगातार जरूरी सूचनाएं उपलब्ध कराने की सलाह दी गई है।



बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासनिक और तकनीकी टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए तैयार रहें।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता