ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

गंगा नदी में नहाने गए तीन युवक डूबे, एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी

BEGUSARAI : बेगूसराय में गंगा स्नान करने गए 3 युवकों के डूबने की खबर सामने आ रही है. हालांकि नहाने चार युवक गए थे लेकिन उनमे से एक युवक ने किसी तरह अपनी जान बचा ली और बाहर आ ग

गंगा नदी में नहाने गए तीन युवक डूबे, एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में गंगा स्नान करने गए 3 युवकों के डूबने की खबर सामने आ रही है. हालांकि नहाने चार युवक गए थे लेकिन उनमे से एक युवक ने किसी तरह अपनी जान बचा ली और बाहर आ गया जबकि तीन अन्य गंगा नदी में डूब गए. इन तीनों में से एक युवक की लाश बरामद कर ली गई है. वहीं, दो युवकों की स्थानीय गोताखोर के द्वारा तलाश जारी है. घटना चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गंगा घाट की है. 


डूबने वालों में एक युवक की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के बथौली निवासी रंजीत तांती के बेटे रोहित कुमार जबकि दूसरे युवक की पहचान मालती निवासी सुरेंद्र कुमार के बेटे शिवम कुमार के रूप में की गई है. वहीं, मृतक की पहचान विकास कुमार के रूप में की गई है. 


बताया जाता है कि बथौली गांव में मुडन समारोह था. उसी मुड़न समारोह में शामिल होने के लिए चारों युवक सिमरिया गंगा घाट गए थे. गंगा नदी में नहाने के दौरान अचानक चारों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. वहां पर मौजूद लोगों ने डूबते हुए चारों युवक को देखा तो एक युवक को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया. जबकि तीन युवकों को नहीं निकाला जा सका. बाद में गोताखोर के द्वारा एक युवक की लाश बरामद की गई जबकि दो अन्य युवकों की खोजबीन जारी है. इस घटना के बाद खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता