ब्रेकिंग
जिन शिक्षकों की सेवा दो साल या उससे कम बची है, उनका नहीं होगा तबादला: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीजहानाबाद में उफान पर चार नदियां, बाढ़ का खतरा बढ़ा, निचले इलाकों में प्रशासन ने जारी किया अलर्टCM सम्राट ने पूर्वी चंपारण के लिए की बड़ी घोषणा, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुख्यमंत्री ने शिक्षाविद् आलोक शर्मा को किया सम्मानित...भूमि सुधार विभाग में 13 अधिकारियों पर कार्रवाई, मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा एक्शनपटना मेट्रो को बड़ी कामयाबी, मोइन-उल-हक से पटना जंक्शन तक 5.2 किमी अंडरग्राउंड टनलिंग पूरीजिन शिक्षकों की सेवा दो साल या उससे कम बची है, उनका नहीं होगा तबादला: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीजहानाबाद में उफान पर चार नदियां, बाढ़ का खतरा बढ़ा, निचले इलाकों में प्रशासन ने जारी किया अलर्टCM सम्राट ने पूर्वी चंपारण के लिए की बड़ी घोषणा, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुख्यमंत्री ने शिक्षाविद् आलोक शर्मा को किया सम्मानित...भूमि सुधार विभाग में 13 अधिकारियों पर कार्रवाई, मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा एक्शनपटना मेट्रो को बड़ी कामयाबी, मोइन-उल-हक से पटना जंक्शन तक 5.2 किमी अंडरग्राउंड टनलिंग पूरी

पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह: नीतीश कुमार लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद

पटना के गांधी मैदान में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों के चलते 17 से 20 नवंबर तक आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से मैदान को चार दिनों के लिए बंद किया है।

बिहार
गांधी मैदान 4 दिन के लिए बंद
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के गांधी मैदान में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। इसी को लेकर जिला प्रशासन ने गांधी मैदान को आम लोगों के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है। नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के सीएम शामिल होंगे। इस दिन कई विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। 


जिलाधिकारी ने घोषणा की है कि 17 नवंबर से 20 नवंबर तक गांधी मैदान क्षेत्र में आम लोगों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस अवधि के दौरान मैदान में किसी भी तरह की सार्वजनिक गतिविधि या आवाजाही की अनुमति नहीं होगी।


शपथ ग्रहण समारोह की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को देखते हुए चार दिनों तक पूरा परिसर प्रशासनिक नियंत्रण में रहेगा। शपथ ग्रहण के दिन सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी।



बिहार विधानसभा चुनाव 2025 संपन्न हो गया है। इस चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत मिली है। बिहार में चुनाव संपन्न कराने के बाद निर्वाचन आयोग की टीम राजभवन पहुंची। बिहार में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर लेने की जानकारी आधिकारिक तौर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को दी। 


अब 18वीं विधानसभा के गठन की अधिसूचना जारी होगी। इसी के साथ ही आज से बिहार में आदर्श आचार संहिता खत्म हो जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल, भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव अरविंद आनंद सहित कई अधिकारी राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे थे, जहां उन्होंने बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 के आलोक में निर्वाचित सदस्यों की सूची और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशित अधिसूचना राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां को सौंपा। उन्होंने बिहार में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर लेने की जानकारी आधिकारिक तौर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को दी।