ब्रेकिंग
बाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गएबाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गए

बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, गांधी मैदान थाना क्षेत्र से 13 बाइक बरामद, 6 चोर को पुलिस ने दबोचा

पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया। छापेमारी में 13 चोरी की बाइक बरामद हुईं और 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी की मदद से कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

बिहार
बाइक चोर पर कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। चोरी की कुल 13 बाइकें बरामद की गयी है वही 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 


गांधी मैदान थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़े चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। महज कुछ ही घंटों में पुलिस ने चोरी की गई 13 मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं। कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति की स्पष्ट तस्वीर मिली। फुटेज के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर मुख्य संदिग्ध को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी में शामिल अपने अन्य साथियों के नाम और ठिकाने का खुलासा किया।


इसके बाद पुलिस ने लगातार छापेमारी अभियान चलाते हुए गिरोह के 5 अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से कुल 13 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। पुलिस के अनुसार यह गिरोह लंबे समय से शहर के विभिन्न इलाकों में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता रहा था।


एसपी दिक्षा ने जानकारी देते हुए कहा कि त्वरित कार्रवाई और तकनीकी निगरानी की बदौलत चोरी का बड़ा नेटवर्क पकड़ा गया है। आगे भी शहर में वाहन चोरी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। सभी गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।