ब्रेकिंग
एक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातमभोजपुर में बिगड़े हालात! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, जलस्तर बढ़ने से कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट; तीन स्कूलों में पढ़ाई बंदपापी पिता की शर्मनाक करतूत: नाबालिग बेटी से कई बार जबरन बनाए शारीरिक संबंध, विरोध करने पर करता था मारपीटबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीएक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातमभोजपुर में बिगड़े हालात! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, जलस्तर बढ़ने से कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट; तीन स्कूलों में पढ़ाई बंदपापी पिता की शर्मनाक करतूत: नाबालिग बेटी से कई बार जबरन बनाए शारीरिक संबंध, विरोध करने पर करता था मारपीटबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसी

गले में टॉफी अटकने से मासूम की मौत, माता-पिता के सामने ही बच्चे ने दम तोड़ा

DESK: बच्चों को चॉकलेट देकर चुप करवाने वाले सावधान..ऐसा करना बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। बच्चे यदि जिद करे तो उसे समझाने की कोशिश करे। क्योंकि चार साल के एक मासूम क

गले में टॉफी अटकने से मासूम की मौत, माता-पिता के सामने ही बच्चे ने दम तोड़ा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बच्चों को चॉकलेट देकर चुप करवाने वाले सावधान..ऐसा करना बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। बच्चे यदि जिद करे तो उसे समझाने की कोशिश करे। क्योंकि चार साल के एक मासूम की मौत गले में टॉफी के अटक जाने के कारण हो गयी है। माता-पिता के सामने ही उसने दम तोड़ दिया। बेटे की मौत से माता-पिता और परिवार के सभी सदस्य काफी सदमें में हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


दरअसल मामला ग्रेटर नोएडा के रबुपूरा इलाके का है जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। इस घटना से आस-पड़ोस के लोग भी हैरान हैं।बताया जाता है कि 4 वर्षीय सानियाल ने जब अपने दादा से टॉफी दिलाने की जिद किया तब दादा ने उसे पैसे निकाल कर दे दिये। पैसा मिलते ही सानियाल पास की दुकान पर चला गया और वहां से टॉफी खरीदकर घर लौटा। 


सानियाल ने अपने दादा से कहा कि दुकान से चॉकलेट लेकर आ गये हैं। फिर वह टॉफी को खा गया लेकिन कुछ देर बाद वह अचानक झटपटाने लगा। जिस टॉफी को उसने खाया वो गले में जाकर अटक गया। जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गयी। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर माता-पिता भी आ गये। बेटे को इस हालत में देखकर माता-पिता भी नर्वस हो गये। 


आनन-फानन में बेटे को अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता और दादा का रो-रोकर बुरा हाल है। तीनों काफी सदमें में हैं। फूटफूट कर रोते हुए दादा कह रहे हैं यदि मालूम रहता कि चॉकलेट पोते की जान ले लेगी तो वे कभी टॉफी के लिए पैसे नहीं देते। घर का इकलौते चिराग के इस कदर जाने से हर किसी की आंखे नम हैं।   

टैग्स