ब्रेकिंग
दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार✦दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार

बिहार : गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की मौत, खेलने के दौरान हुआ हादसा

BETTIYAH : इस वक़्त एक बड़ी खबर बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से सामने आ रही है जहां गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि गड्ढा करीब 8-10 फीट गहरा थ

बिहार : गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की मौत, खेलने के दौरान हुआ हादसा
First Bihar
2 मिनट

BETTIYAH : इस वक़्त एक बड़ी खबर बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से सामने आ रही है जहां गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि गड्ढा करीब 8-10 फीट गहरा था और बारिश होने की वजह से उसमें पानी भर गया था. इसी दौरान चार बच्चे खेलते हुए गड्ढे में गिर गए और डूबने से चारों की मौत हो गई. 


घटना गौनाहा की है. जानकारी के अनुसार, मटियरिया थाना अंतर्गत डरौल पंचायत स्थित सुनिल ईट उद्योग हरदी बेलाहवा के द्वारा ईंट निर्माण के लिए खुदवाए गए गड्ढा में एक साथ 4 बच्चे डूब कर मर गए. इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, स्थानीय लोगों में चिमनी मालिक के प्रति काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. लोगों ने चिमनी मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए खूब बवाल काटा है. 


फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. डूबने वाले बच्चों में कार्तिक कुमार पिता प्रहलाद महतो, गोविंद कुमार पिता जितेंद्र महतो, प्रिंस कुमार पिता मनोज महतो और आदित्य कुमार पिता दिनेश यादव शामिल हैं. सभी बच्चे छह से नौ वर्ष के हैं. मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.