ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

गांव में घुस कर मगरमच्छ ने मचाया आतंक, हमले में दो लोग घायल

DESK : उत्तरी बिहार और नेपाल में हो रही लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है. कुछ जगहों पर नदियों का पानी रिहायसी इलाकों में पहुंच गया है. बढ़ते जलस्तर के कारण गांवो

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : उत्तरी बिहार और नेपाल में हो रही लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है. कुछ जगहों पर नदियों का पानी रिहायसी इलाकों में पहुंच गया है. बढ़ते जलस्तर के कारण गांवों में जलजमाव की समस्या ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है साथ ही जलीय-जीवों से भी उनके जान को खतरा बढ़ गया है.    

गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण पश्चमी चंपारण के बगहा शहर में घुस आये मगरमच्छ ने कई लोगों को घायल कर दिया है. ये घटना बगहा शहर के शास्त्री नगर मोहल्ला की है. नदी में बढ़ते जलस्तर की वजह से ये मगरमच्छ रिहायशी क्षेत्र में घुसकर लोगों में दहशत मचा दी. मगरमच्छ को इलाके में तबाही मचने से रोकने के दौरान दो लोग घायल हो गए हैं.

सुबह जब ग्रामीण की नजर पड़ी तब उन्होंने देखा की गांव में घुसा मगरमच्छ दो बकरियों का अपना शिकार बना चुका है. जब मगरमच्छ पर लोगों ने काबू पाने की कोशिश की तो उसने दो लोगों को लहूलुहान कर दिया. सूचना के बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मगरमच्छ को पकड़ा गया और उसे बाद में गंडक नदी में छोड़ने के लिए ले गए. वन विभाग ने दोनों घायलों को मुआवजा देने की घोषणा की है.

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता