ब्रेकिंग
JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर रांची में छात्रों का आंदोलन, विधानसभा घेराव के दौरान लाठीचार्ज; वाटर कैनन के बीच भी डटे रहे छात्रबिहार में रोड कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, दो बड़े NH बनेंगे फोरलेन; उत्तर-दक्षिण बिहार और झारखंड का सफर होगा आसानदिल्ली रवाना होने से पहले शराबबंदी पर फिर बोले जीतन राम मांझी, कहा- थोड़ा-थोड़ा पीने वाले लोगों को...बिहार में उद्योगों का जाल बिछाने की तैयारी तेज, 24 जिलों में 4200 एकड़ से अधिक जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरूपटना के एग्जीबिशन रोड पर चलती बाइक में लगी भीषण आग, युवक ने कूदकर बचाई जानJPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर रांची में छात्रों का आंदोलन, विधानसभा घेराव के दौरान लाठीचार्ज; वाटर कैनन के बीच भी डटे रहे छात्रबिहार में रोड कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, दो बड़े NH बनेंगे फोरलेन; उत्तर-दक्षिण बिहार और झारखंड का सफर होगा आसानदिल्ली रवाना होने से पहले शराबबंदी पर फिर बोले जीतन राम मांझी, कहा- थोड़ा-थोड़ा पीने वाले लोगों को...बिहार में उद्योगों का जाल बिछाने की तैयारी तेज, 24 जिलों में 4200 एकड़ से अधिक जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरूपटना के एग्जीबिशन रोड पर चलती बाइक में लगी भीषण आग, युवक ने कूदकर बचाई जान

Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में चार साल की मासूम बच्ची की मौत, एक ही परिवार के तीन लोग बुरी तरह से घायल

Bihar News: बिहार के सहरसा में दर्दनाक सड़क हादसे में एक चार साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई जबकि एक ही परिवार के तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं. हादसे के बाद मृतक बच्ची के परिजनों में कोहराम मच गया है.

Bihar News
मासूम की गई जान
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर असमय ही लोग मौत के शिकार हो रहे है। ताजा घटना सहरसा से सामने आई है, जहां सीएमजी ऑटो और ट्रक की जोरदार टक्कर में एक चार साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।


दरअसल, सिमरी बख्तियारपुर-सोनवर्षा राज मुख्य मार्ग पर मुरली बायपास के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। एक सीएनजी ऑटो और ट्रक की टक्कर में 4 साल की बच्ची की मौत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्य और सीएनजी चालक जख़्मी हो गए है। सभी जख़्मीयों का सदर अस्पताल में इलाजरत हैं। 


पुलिस शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। घायलों में मधेपुरा जिले के किशनपुर रतवारा निवासी 30 वर्षीय पवन शर्मा, उनकी पत्नी सरिता देवी और 3 साल की बेटी आरूषी कुमारी शामिल हैं जबकि सीएनजी चालक 45 वर्षीय रंजीत मंडल भी घायल हुआ है। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को पहले सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। वहां से सभी को सदर अस्पताल सहरसा रेफर किया गया। 


मृत बच्ची के मामा विकास कुमार ने बताया कि आरूषी ने 8 महीने पहले गलती से ज्वलनशील पदार्थ पी लिया था। डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ रेफर किया था। परिवार इसी इलाज के लिए सहरसा स्टेशन से रविवार को जन साधारण एक्सप्रेस ट्रेन से चंडीगढ़ जाने की घर निकला था लेकिन सीएनजी पर सवार परिवार वाले सड़क हादसे के शिकार हो गए। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता