ब्रेकिंग
दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल

Bihar news : पटना से एक साथ चार नाबालिग लड़कियां लापता, परिवारों में मचा हाहाकार

Bihar news : पटना से सटे फतुहा के एक गांव से एक साथ चार नाबालिग लड़कियों के लापता होने की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। परिवारों में गहरा दुख और चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बालिग सहेलियां गायब, Child missing cases in Bihar, Police
एक साथ चार लड़कियां गायब
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Bihar news : बिहार की राजधानी पटना से सटे फतुहा इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां रामचंद्र नगर परसा गांव की चार नाबालिग सहेलियां एक साथ लापता हो गई हैं। शनिवार दोपहर से ही ये सभी किशोरियां गायब हैं, जिसके बाद से उनके घरों में अफरा-तफरी मची हुई है।


परिजनों ने बताया कि इन लड़कियों के पास मोबाइल फोन भी नहीं था, जिससे उनकी तलाश और भी कठिन हो गई है। जब कई घंटे की खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो रविवार को थक-हार कर परिवारवालों ने पचरुखिया थाने में पहुंचकर उनकी गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई।


पचरुखिया थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चारों किशोरियों की तलाश की जा रही है और उन्हें जल्द बरामद करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। लड़कियों के अचानक लापता हो जाने से पूरे गांव में चिंता और डर का माहौल है।

टैग्स