ब्रेकिंग
सावधान! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं हैसियत से ज्यादा लेनदेन? जरा सी चूक से हमेशा के लिए फ्रीज हो जाएगा बैंक खाताबिहार दारोगा परीक्षा: गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं, रडार पर आए 'ज्यादा रिजल्ट' वाले टॉप 20 सेंटर... EOU ने BPSC से मांगी लिस्टदिल्ली से पटना बुलेट ट्रेन का सपना होगा साकार, 865 किमी कॉरिडोर की डीपीआर रेल मंत्रालय को सौंपी; आया बड़ा अपडेटपटनावासियों के लिए जरूरी खबर, बोरिंग रोड, अशोक राजपथ समेत... 30 इलाकों में आज कई घंटे गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी लिस्टबिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून, अररिया-कटिहार समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसमसावधान! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं हैसियत से ज्यादा लेनदेन? जरा सी चूक से हमेशा के लिए फ्रीज हो जाएगा बैंक खाताबिहार दारोगा परीक्षा: गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं, रडार पर आए 'ज्यादा रिजल्ट' वाले टॉप 20 सेंटर... EOU ने BPSC से मांगी लिस्टदिल्ली से पटना बुलेट ट्रेन का सपना होगा साकार, 865 किमी कॉरिडोर की डीपीआर रेल मंत्रालय को सौंपी; आया बड़ा अपडेटपटनावासियों के लिए जरूरी खबर, बोरिंग रोड, अशोक राजपथ समेत... 30 इलाकों में आज कई घंटे गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी लिस्टबिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून, अररिया-कटिहार समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Bihar Politics : JDU के पूर्व विधायक का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 64 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Bihar Politics : बिहार के कैमूर जिले के भभुआ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. प्रमोद कुमार सिंह का निधन हो गया। मंगलवार रात अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई जिसके

Bihar Politics:
जदयू के पूर्व विधायक का निधन
© GOOGLE
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar Politics : बिहार कि सत्ता में काबिज जदयू के लिए बेहद दुखद खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां जदयू के एक पूर्व विधायक का निधन हो गया है। दरअसल कैमूर जिले के भभुआ से तीन बार विधायक रह चुके जदयू नेता डाक्टर प्रमोद सिंह का बीती रात बीमारी के कारण निधन हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही राजनीतिक गलियारों के साथ कैमूर में शोक की लहर दौड़ गई है। 


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी परिजनों से बात कर शोक संवेदना व्यक्त किया है। वही बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह उनके आवास पर पहुंचे हुवे थे। बताया जा रहा है कि प्रमोद सिंह को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसी बीच उनको ठंडी लग गई। उसमें और तबियत बिगड़ गई। वह अपने को दिखाने के लिए अस्पताल जी रहे थे तभी बीच रास्ते में अधिक तबियत बिगड़ जाने के कारण उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।


जानकारी देते हुए बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने कहा डॉ प्रमोद सिंह जदयू नेता थे। तीन बार भभुआ विधानसभा से विधायक रह चुके थे। वह पार्टी से ऊपर उठकर भी आम जनमानस के लिए हर क्षेत्र में सहयोग करते थे। उनके निधन हो जाने से सभी राजनीतिक गलियारे और जिले में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री जी ने भी परिजनों से बात किया है। इस दुख की घड़ी में हम सभी उनके साथ हैं।