ब्रेकिंग
मोदी सरकार के मंत्री ने अचानक दिया इस्तीफा, छोड़ दी राज्यसभा की भी सदस्यता✦राहुल गांधी पर ललन सिंह ने साधा निशाना, कहा..दादी के रास्ते पर चलकर देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦मोदी सरकार के मंत्री ने अचानक दिया इस्तीफा, छोड़ दी राज्यसभा की भी सदस्यता✦राहुल गांधी पर ललन सिंह ने साधा निशाना, कहा..दादी के रास्ते पर चलकर देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर

घने कोहरे का असर: राजधानी एक्सप्रेस 15 घंटे लेट, भूख-प्यास से यात्री परेशान

घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के कारण राजधानी तेजस एक्सप्रेस 15 घंटे की देरी से चल रही है। जिससे पटना आने वाले यात्री भूख-प्यास से बेहाल हैं। घंटों विलंब से चल रही ट्रेन से लोग काफी परेशान हैं।

bihar
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: घने कोहरे और भीषण ठंड का सीधा असर रेल यातायात पर पड़ रहा है। राजधानी समेत कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


दिल्ली से पटना आने वाली राजधानी तेजस एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12310) 15 दिसंबर की शाम 6 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली से रवाना हुई थी, लेकिन 16 दिसंबर की शाम 6 बजे तक ट्रेन केवल आरा स्टेशन ही पार कर सकी है। इस कारण ट्रेन लगभग 15 घंटे की देरी से चल रही है।


ट्रेन के तय कार्यक्रम के अनुसार राजधानी एक्सप्रेस को सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर पटना पहुंचना था, लेकिन अत्यधिक विलंब के कारण अब इसके शाम 7 बजे के बाद पटना पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।


लंबे इंतजार और देरी के चलते यात्रियों को भूख और प्यास जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि ठंड और कोहरे के कारण सफर बेहद कठिन हो गया है और समय पर जानकारी न मिलने से परेशानी और बढ़ गई है। घने कोहरे के चलते रेल प्रशासन ने ट्रेनों की गति नियंत्रित कर दी है, जिससे आने वाले दिनों में भी कई ट्रेनों के विलंब से चलने की आशंका जताई जा रही है।


टैग्स