ब्रेकिंग
नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत

REPUBLIC DAY 2025 : भारत आज मना रहा 76वां गणतंत्र दिवस, गांधी मैदान में आरिफ मोहम्मद खान करेंगे झंडोत्तोलन

REPUBLIC DAY 2025 : आज भारत का 76वां गणतंत्र दिवस है। इस मौके पर पटना के गांधी मैदान में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान झंडोत्तोलन करेंगे।

REPUBLIC DAY 2025
REPUBLIC DAY 2025
© google
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

REPUBLIC DAY 2025 : भारत गणराज्य के आज 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। आज देश 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देशभर में तिंरगा फहराया जा रहा है। बिहार की राजधानी पटना में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान झंडोत्तोलन करेंगे। आज सुबह 9 बजे गवर्नर तिरंगा फहराएंगे। इस दौरान 15 विभागों की झाकियां निकाली जाएगी। गांधी मैदान में होने वाले मुख्य कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा की कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। 


गांधी मैदान में सुबह 8:45 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अन्य विशिष्ट अतिथि गांधी मैदान पहुंचेंगे। 8:47 बजे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का आगमन होगा। 8:51 बजे सलामी दी जाएगी। इसके बाद 9 बजे गवर्नर झंडोत्तोलन करेंगे। 9:02 बजे मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी। 9:19 बजे पुरस्कार और शौर्य प्रशंसा पत्र के वितरण के बाद राज्यपाल 9:35 बजे अभिभाषण देंगे। वहीं 9:47 बजे परेड का समापन और झांकियों का प्रदर्शन होगा। 


इधर, गणतंत्र दिवस पर पटना की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सुबह 7 बजे से गांधी मैदान में होने वाले कार्यक्रम की समाप्ति तक डाक बंगला चौराहे से गांधी मैदान के लिए चिल्ड्रव पार्क तक वाहनों का परिचालन नहीं होगा। डाक बंगला रोड और एसपी वर्मा रोड में भी आज वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। इसके अलावे कोतवाली थाने से पुलिस लाइन बुद्ध मार्ग जाने वाले तमाम रास्ते आज आम लोगों के लिए बंद रहेंगे। वहीं वोल्टास मोड़ से उत्तर की ओर जाने वाले वाहन विद्यापति मार्ग होते हुए पुलिस लाइन तिराहा तक जा सकेंगे।