ब्रेकिंग
जमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवादगोपालगंज में भीषण गर्मी का असर, कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल 27 जून तक बंद; DM ने जारी किया आदेशएक विवाह ऐसा भी: पटना में 21 जून को 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, 14 दिव्यांग जोड़े भी होंगे शामिल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे शिरकत सीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगजमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवादगोपालगंज में भीषण गर्मी का असर, कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल 27 जून तक बंद; DM ने जारी किया आदेशएक विवाह ऐसा भी: पटना में 21 जून को 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, 14 दिव्यांग जोड़े भी होंगे शामिल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे शिरकत सीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

BIHAR NEWS : कबाड़ी दुकान में अचानक लगी आग, लाखों का नुकसान; जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: सहरसा-दरभंगा मुख्य सड़क के बलुआहा बाजार में बुधवार देर रात एक कबाड़ी दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों का नुकसान हो गया

BIHAR NEWS
BIHAR NEWS
© GOOGLE
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार के सहरसा से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां सहरसा-दरभंगा मुख्य मार्ग के महिषी थाना ईलाके के बलुआहा बाजार में देर रात एक कबाड़ी दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे दुकान में रखे लाखों रुपये मूल्य के सामान जलकर खाक हो गए।


जानकारी के अनुसार, महिषी प्रखंड के महिसरहो गांव निवासी अजर साह पिछले तीन-चार वर्षों से पवन चौधरी की जमीन पर कबाड़ी का कारोबार चला रहे थे। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा ट्रैक्टर, गैस सिलेंडर समेत अन्य कीमती सामान जलकर नष्ट हो गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि आग से करीब 20 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


वहीं, घटना की सूचना मिलते ही महिषी थाना और जलई थाना की फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसके बावजूद जब आग काबू में नहीं आई तो सहरसा अग्निशमन कार्यालय से भी एक बड़ी दमकल गाड़ी भेजी गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।


इधर, इस मामले में महिषी थानाध्यक्ष अमरनाथ ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। फिलहाल, प्राथमिक जांच में किसी शॉर्ट सर्किट या अन्य कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित कबाड़ी दुकानदार को मुआवजा देने की मांग की है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता