ब्रेकिंग
पटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरणBihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अफसरों को बड़ा तोहफा, उप सचिव से विशेष सचिव स्तर तक हुआ प्रमोशनअगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहींतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरणBihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अफसरों को बड़ा तोहफा, उप सचिव से विशेष सचिव स्तर तक हुआ प्रमोशनअगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहींतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...

आरा के तनिष्क ज्वेलरी शॉप में लगी आग, जान बचाकर भागे स्टाफ, 10 मार्च को यही हुई थी 10 करोड़ की लूट

आरा के तनिष्क ज्वेलरी शॉप में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

BIHAR
ज्वेलरी शॉप में आग
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: भोजपुर के आरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पिछले दिनों 10 मार्च को तनिष्क के जिस ज्वेलरी शॉप में 10 करोड़ की लूट हुई वही भीषण आग लग गयी है। अगलगी की इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना आरा के नगर थाना क्षेत्र के तनिष्क ज्वेलरी शॉप की है। 


जहां शो रूम के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित जनरेटर रूम में आग लगी थी और देखते ही देखते आग की लपटों ने तेज हवा के चलते विकराल रूप धारण कर लिया। आग तनिष्क के शो रूम तक पहुंच गयी। आग को देखते ही शो रूम के अंदर मौजूद सभी कर्मचारी किसी तरह वहां से बाहर निकले और किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गयी।


 सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बता दें यह वही तनिष्क ज्वेलरी शॉप है जहां पिछले दिनों 10 मार्च को दिनदहाड़े 10 करोड़ की बड़ी लूट हुई थी। हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने लूट की बड़ी  वारदात को अंजाम दिया था। आज उसी ज्वेलरी शॉप में आग लग गयी। अगलगी की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता