ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार में फिर से बढ़ी ठंड, इन जिलों में बंद रहेंगे छोटे बच्चों के स्कूल

PATNA : बिहार में पिछले दो दिनों से निकली धूप के बाद अब आज एकबार फिर से ठंडी हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। राजधानी में अहले सुबह ही 11km/h की रफ्तार से बर्फीली हवाएं बह

बिहार में फिर से बढ़ी ठंड, इन जिलों में बंद रहेंगे छोटे बच्चों के स्कूल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में पिछले दो दिनों से निकली धूप के बाद अब आज एकबार फिर से ठंडी हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। राजधानी में अहले सुबह ही 11km/h की रफ्तार से बर्फीली हवाएं   बह रही है। वहीं, इसके बाबजूद राज्य के तमाम जिलों मे सरकारी स्कूलों में वापस से क्लास चलाने के आदेश दे दिए हैं। लेकिन, इसके बाबजूद अभी भी राज्य के कई ऐसे जिलें हैं जहां से सरकारी और निजी स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे।


दरअसल, बिहार में पिछले दो दिनों से सुबह - सबरे निकली हुई धूप को देखते हुए कई जिलों के अधिकारियों द्वारा आज यानी सोमवार से प्राइमरी से लेकर 10वीं तक के सभी स्कूल को वापस से खोलने का आदेश दे दिया गया है। वहीं, अभी भी राज्य में पड़ रहे कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए सिवान, बक्सर, छपरा में सभी निजी और सरकारी स्कूलों को 19 तारीख तक बंद रखा गया है। हालांकि, इन जिलों मेन सिर्फ छोटे बच्चों के ही क्लास बंद रहेंगे। दसवीं के बच्चों को स्कूल आना होगा ।


बता दें कि, बिहार में एकबार फिर से मौसम ने अपनी करवट बदली है। जिससे ठंड बढ़ गई है। ऐसे ही छोटे बच्चों के परिजन इस बात से परेशान हैं कि, इतनी ठंड में बच्चों को स्कूल कैसे भेजें। लेकिन, स्कूल खुल जाने के बाद उनकी की मजबूरी होगी। इसी को ध्यान में रखते हुए कुछ जिलों के अधिकारियों द्वारा फिलहाल के लिए स्कूल को बंद रखने का आदेश पारित किया गया है। लेकिन, अभी भी अधिकतर जिलों में आज से क्लास शुरू हो जाएंगे।


गौरतलब हो कि, अगले माह बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली है। ऐसे में अधिक दिनों तक स्कूल बंद रखने से छात्र छात्राओं को परेशानी हो सकती है। ऐसा हो सकता हो कि, इन बातों को ध्यान में रखते हुए भी यह निर्णय लिया गया हो।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें