ब्रेकिंग
दुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातमदुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातम

BIHAR NEWS : फरमाइशी गाने पर डांस करने से किया मना तो डांसर के साथ मारपीट, गंभीर हालत में एडमिट

SARAN : बिहार के छपरा से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां किन्नरों के साथ मारपीट हुई है। यह मामला जिले के मशरख थाना क्षेत्र के दुरगौली गांव का है। जहां फरमाइशी गाने पर

BIHAR NEWS : फरमाइशी गाने पर डांस करने से किया मना तो डांसर के साथ मारपीट, गंभीर हालत में एडमिट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SARAN : बिहार के छपरा से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां किन्नरों के साथ मारपीट हुई है। यह मामला जिले के मशरख थाना क्षेत्र के दुरगौली गांव का है। जहां फरमाइशी गाने पर डांस को लेकर विवाद बढ़ा और दो किन्नरों की पिटाई कर दी गई। अब दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 


जानकारी के अनुसार,सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में एक बारात में फरमाइशी गीत को बजाने और उस पर डांसर को लेकर काफी बवाल हो गया। इस बवाल में जमकर मारपीट हुई जिसमें दो किन्नर घायल हो गए। यह घटना मशरख थाना क्षेत्र के दुरगौली गांव में हुई है। जहां परिछावन के दौरान फरमाइशी गीत को लेकर मारपीट में दो किन्नर घायल हो गए। यह दोनों किन्नर गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र कुचायकोट की रहने वाली है। 


बताया जा रहा है कि,यह दोनों डुमरी बाजार पर 'छम-छम म्यूजिकल डांस ग्रुप' में काम करती है। उसी में साट्टा पर मशरक के दुरगौली गांव में योगेन्द्र राय के यहां शादी समारोह में आई थी। वहीं से बारात निकल रही थी, तभी परिछावन के दौरान अश्लील फरमाइशी गीत बजाने को लेकर विवाद में मारपीट हो गई, जिसमें वे दोनों घायल हो गईं हैं। 

उधर, इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों का बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में कई व्यक्तियों को नामजद किया है और आगे जांच की जारी है। मशरख पुलिस ने बताया कि नामजद व्यक्तियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।