ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

फर्जीवाड़ा कर 10 साल तक कि पुलिस की नौकरी, राज खुला तो अरेस्ट हुआ सिपाही

PATNA : 10 साल तक के बिहार पुलिस में सिपाही की नौकरी की. फर्जीवाड़ा पकड़ में आया तो आखिरकार जेल जाना पड़ा. जी हां बिहार पुलिस में एक ऐसे फर्जी सिपाही की गिरफ्तारी हुई है जो ना

फर्जीवाड़ा कर 10 साल तक कि पुलिस की नौकरी, राज खुला तो अरेस्ट हुआ सिपाही
Anamika
2 मिनट

PATNA : 10 साल तक के बिहार पुलिस में सिपाही की नौकरी की. फर्जीवाड़ा पकड़ में आया तो आखिरकार जेल जाना पड़ा. जी हां बिहार पुलिस में एक ऐसे फर्जी सिपाही की गिरफ्तारी हुई है जो ना केवल गलत नाम बल्कि हम अपनी उम्र घटाकर पिछले 10 साल से नौकरी कर रहा था.

10 साल से सिपाही की नौकरी कर रहे शिव शंकर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बुद्धा कॉलोनी थाना की पुलिस ने उसे छपरा  स्थित आर्मी गांव से गिरफ्तार किया है. इसका असली नाम शिव शंकर सिंह है पर वह पिछले 10 साल से शशि शंकर सिंह के नाम से नौकरी कर रहा था. शिव शंकर सिंह की जन्म तिथि 1962 की है लेकिन वह जिस शशि शंकर सिंह के नाम पर नौकरी कर रहा था उसकी जन्मतिथि 1974 है. यानी ना केवल फर्जी नाम बल्कि अपनी उम्र को 12 साल कम करके वह पिछले 10 सालों से सिपाही की नौकरी करता रहा. उसकी पहली पोस्टिंग पटना पुलिस लाइन में हुई.

इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस मुख्यालय की तरफ से कराई गई जांच में हुआ.  दरअसल सिपाही का उसके चाचा और अन्य ग्रामीणों के साथ विवाद चल रहा था. इसके बाद गांव के लोगों ने ही सिपाही शिव शंकर सिंह के खिलाफ पुलिस मुख्यालय में लिखित कंप्लेंट की. जांच के बाद उसे पहले बर्खास्त किया गया और फिर बाद में उसके खिलाफ इसी साल जुलाई महीने में केस दर्ज कराया गया था. अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. 10 साल की नौकरी में उसने 40 से 50 लाख वेतन के तौर पर उठाए हैं. इसके दो बार मैट्रिक के परीक्षा पास करने की भी जानकारी सामने आई है.