ब्रेकिंग
पटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...पटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...

पटना एयरपोर्ट से 6 लोग गिरफ्तार, फर्जी आईडी लेकर मुंबई जाने की थी प्लानिंग

PATNA : पटना एयरपोर्ट पर फर्जी आईडी के सहारे यात्रा करने वाले 6 लोग को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया. ये सभी फर्जी आईडी के सहारे मुंबई जाने की फिराक में थी. इस गिरोह से जुड़े

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना एयरपोर्ट पर फर्जी आईडी के सहारे यात्रा करने वाले 6 लोग को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया. ये सभी फर्जी आईडी के सहारे मुंबई जाने की फिराक में थी. इस गिरोह से जुड़े मास्टरमाइंड, दो एजेंट समेत छह सदस्यों को सीआईएसएफ ने खुफिया सूचना व जांच के दौरान धर- दबोचा. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि तीन यात्री स्पाइसजेट की फ्लाइट से फर्जी आईडी के सहारे तथा  मुंबई जाने की फिराक में थे.  इसी बीच सीआईएसएफ के इंटेलिजेंस विंग के इंचार्ज अजीत कुमार को खुफिया जानकारी मिली कि एयरपोर्ट पर कुछ लोग फर्जी आईडी कार्ड का प्रयोग कर रहे हैं. जिसके बाद जांच के दौरान एयरपोर्ट के डिपार्चर गेट के पास से तीन यात्री मोहम्मद हुसैन आलम, अब्दुल रहमान और बलराम कुमार महासेठ को पकड़ा गया. जांच में इनके पार दो आईडी कार्ड मिले. 

जिसके बाद इनसे पूछताछ की गई और दो एजेंट के साथ ही साथ एक अन्य सहयोगी को भी पकड़ा गया. सभी  आरोपितों को एयरपोर्ट थाने के हवाले कर दिया. पकड़े गये आरोपितों के खिलाफ एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है.  पुलिस पुरे मामले की जांच में जुट गई है.