ब्रेकिंग
BPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएं

फल गोदाम में लगी भीषण आग, यह वजह आई सामने; मची अफरा-तफरी

ARA : बिहार के आरा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां नवादा थाना क्षेत्र में एक फल गोदाम में शनिवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग का कारण बिजली के शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है।

फल गोदाम में लगी भीषण आग, यह वजह आई सामने; मची अफरा-तफरी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ARA : बिहार के आरा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां नवादा थाना क्षेत्र में एक फल गोदाम में शनिवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग का कारण बिजली के शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है। गोदाम में रखे फल प्लास्टिक के कैरेट और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। यह गोदाम मोहम्मद असगर का बताया जा रहा है।


जानकारी के मुताबिक नवादा थाना क्षेत्र के बाजार समिति स्थित एक फल गोदाम में शनिवार की सुबह बिजली के शार्ट- सर्किट से भीषण आग लग गई। बाद में फायर ब्रिगेड की मदद से आग को बुझाया गया। गोदाम में फल, प्लास्टिक का कैरेट, रदी सामान समेत कार्टन रखा हुआ था, जो जलकर खाक हो गया है। 


वहीं, शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शर्ट सर्किट बताया जा रहा है। यह  फल गोदाम टाउन थाना क्षेत्र के वलीगंज निवासी मो.असगर का बताया जा रहा है। इधर, नवादा थानाध्यक्ष विपिन बिहारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगी थी।सूचना मिलने ही फायर ब्रिगेड की छह गाडियां पहुंचकर एक घंटे के अंदर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। 


इस घटना में करीब पांच हजार कैरेट जलकर खाक हो गया।घटना का कारण बिजली के तार में शार्ट- सर्किट बताया गया। इस दौरान काफी देर तक अफरातफरी मची रही। आग लगने के कारण निकर रही चिंगारी और धुआं को देखकर आसपास के दुकानदार भी सकते में पड़े रहे। इधर, सूचना मिलने पर नवादा थानाध्यक्ष विपिन बिहारी समेत अन्य अफसर वहां पहुंच गए। तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।