ब्रेकिंग
मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका

100 किलोमीटर दूर बैठकर हाजिरी में खेल, बिहार के 33 शिक्षकों पर गिरी गाज; शिक्षा विभाग के एक्शन से हड़कंप

Bihar Teacher News: गोपालगंज में स्कूल पहुंचे बिना ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर फर्जी हाजिरी लगाने वाले 33 शिक्षकों पर निलंबन की कार्रवाई होगी। डीएम के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

Bihar Teacher News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Teacher News: गोपालगंज में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर फर्जी हाजिरी लगाने वाले शिक्षकों पर अब बड़ी कार्रवाई होने जा रही है। स्कूल से 100 किलोमीटर या उससे ज्यादा दूरी पर रहकर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने वाले 33 शिक्षकों को निलंबित किया जाएगा। जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया है। 


दरअसल, यह मामला उस वक्त सामने आया जब जांच में खुलासा हुआ कि कई शिक्षक स्कूल पहुंचे बिना ही दूसरे शहरों और दूर-दराज के इलाकों से ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपनी हाजिरी बना रहे थे। खबर प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया और जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया। 


14 मई को समाहरणालय की गोपनीय शाखा से जारी पत्र में डीएम ने कहा कि इस तरह की हरकत सरकारी सेवा में लापरवाही, अनुशासनहीनता और विभागीय आदेशों की खुली अवहेलना है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी आरोपित शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू की जाए साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी को तीन दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने का भी आदेश दिया गया है। 


जिला प्रशासन ने यह भी कहा है कि भविष्य में कोई भी शिक्षक गलत तरीके से डिजिटल उपस्थिति दर्ज न कर सके, इसके लिए इ-शिक्षाकोष पोर्टल की निगरानी और कड़ी की जाएगी। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को सरकारी स्कूलों में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। वहीं माना जा रहा है कि अगर जांच में और शिक्षकों की संलिप्तता सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता