ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Facebook पर लाइव हुए पप्पू, बोले- JNU के गुंडों से डटकर करना होगा मुकाबला

PATNA : जन अधिकार पार्टी( जाप) अध्यक्ष पप्पू यादव ने जेएनयू कांड को संविधान पर हमला बताया है और कहा कि वहां के गुंडों से हमे मुकाबला करना होगा। इस बीच जेएनयू हिंसा के खि

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : जन अधिकार पार्टी( जाप)  अध्यक्ष पप्पू यादव ने जेएनयू कांड को संविधान पर हमला बताया है और कहा कि वहां के गुंडों से हमे मुकाबला करना होगा। इस बीच जेएनयू हिंसा के खिलाफ पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में छात्र धरना पर बैठ गए हैं। 

पप्पू यादव ने फेसबुक से लाइव होते हुए कहा कि जेएनयू में छात्रों और शिक्षकों पर हुआ जानलेवा हमला लोकतंत्र पर हमला है। ये हमला उस संविधान पर है, जहां न्याय के साथ सबको जीने का अधिकार मिला है, लेकिन अब हमें न्याय के लिए निकलना होगा और उन गुंडों का मुकाबला करना है। घटना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।इधर जेएनयू हिंसा के खिलाफ पटना यूनिवर्सिटी गेट पर छात्र संघ के अध्यक्ष और जाप नेता मनीष यादव के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता धरना पर बैठे हैं।  छात्रों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है।

बता दें कि रविवार शाम दिल्ली स्थित जेएनयू कैंपस में कुछ नकाबपोश बदमाश घुस गए और कैंपस में छात्रों और शिक्षकों पर धावा बोल दिया। हमले में छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी धोष बुरी तरह से घायल हो गई।रविवार शाम बड़ी संख्या में बदमाश जेएनयू कैंपस में दाखिल हो गए, पहले उन्होंने छात्रों पर हमला किया और कुछ ही देर के बाद कैंपस के अंदर तोड़ फोड़ शुरू कर दी। हमलावरों के कई वीडियो और फोटोज सामने आए हैं, जहां वो हाथों में हॉकी, डंडे लिए घूम रहे हैं और कैंपस में तोड़ फोड़ करते नजर आ रहे हैं। छात्रों ने इस हमले के लिए छात्र संगठन एबीवीपी को जिम्मेदार बताया है। तो वहीं एबीवीपी के छात्रों ने इस हमले के लिए लेफ्ट के छात्रों को जिम्मेदार बताया है। 



टैग्स