ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

बिहार में बड़ा हादसा टला: एक्सप्रेस ट्रेन से चिंगारी निकलने पर हड़कंप, ड्राइवर ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक तो भागने लगे यात्री

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां एक ट्रेन के ब्रेक बांडिंग से चिंगारी निकलने के बाद रेल यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन के पहियों से चिंगारी निकलता देख ड्राइवर ने ज

बिहार में बड़ा हादसा टला: एक्सप्रेस ट्रेन से चिंगारी निकलने पर हड़कंप, ड्राइवर ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक तो भागने लगे यात्री
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां एक ट्रेन के ब्रेक बांडिंग से चिंगारी निकलने के बाद रेल यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन के पहियों से चिंगारी निकलता देख ड्राइवर ने जब इमरजेंसी ब्रेक लगाया तो यात्री ट्रेन के कूद कूदकर भागने लगे। मुजफ्फरपुर के रास्ते हटिया से गोरखपुर जाने वाली 15027 मौर्य एक्सप्रेस को कुढ़नी स्टेशन पर रोक कर जांच की गई, इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया।


दरअसल, गोरखपुर जा रही 15027 मौर्य एक्सप्रेस रविवार कुढनी स्टेशन के पास पहुंची थी, तभी गार्ड ने ट्रेन की ब्रेक बाइंडिंग से चिंगारी निकलते देखा। इस बात की जानकारी गार्ड ने ड्राइवर को दी। जिसके बात ड्राइवर ने कुढनी स्टेशन पर ट्रेन में इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। जिससे ट्रेन पर सवार यात्री घबरा गए और ट्रेन से कूदकर भागने लगे। इस दौरान वहां अफरी-तफरी का माहौल हो गया।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर टेक्निकल टीम पहुंची और पूरी छानबीन की हालांकि तबतक आग बूझ चुकी थी। बाद में ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। रेलवे के वरीय अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है। बता दें कि पिछले दिनों बक्सर के डुमरांव में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसे की शिकार हो गई थी। इस हादसमें में चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए थे।