ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

एक्सपायरी दवा मिलने के बाद मेडिकल शॉप को सील किया गया, दवा खरीदने से पहले देख लें एक्सवायरी डेट

KAIMUR: एक तरफ जहां लोग कोरोना की कहर से परेशान हैं तो वही दूसरी ओर कुछ लोग इस आपदा की घड़ी में भी पैसे की लालच में एक्सपायरी दवा बेचने में लगे हैं। हालांकि ऐसे लोगों पर कार्रवाई भ

एक्सपायरी दवा मिलने के बाद मेडिकल शॉप को सील किया गया, दवा खरीदने से पहले देख लें एक्सवायरी डेट
Santosh Singh
2 मिनट

KAIMUR: एक तरफ जहां लोग कोरोना की कहर से परेशान हैं तो वही दूसरी ओर कुछ लोग इस आपदा की घड़ी में भी पैसे की लालच में एक्सपायरी दवा बेचने में लगे हैं। हालांकि ऐसे लोगों पर कार्रवाई भी की गयी है। उनके मेडिकल शॉप को सील कर दिया गया है वही दवाओं को भी जब्त कर लिया गया है। 


मोहनियां एसडीएम और ड्रग इंस्पेक्टर ने एक टीम का गठन कर स्टेशन रोड स्थित दवा दुकान में छापेमारी की। इस दौरान दवा की दुकान से भारी मात्रा में एक्सपायर दवाओं को जब्त किया गया। जहां मेडिकल शॉप में कई अनियमितता भी पाई गयी। मेडिकल शॉप पर किसी प्रकार का कोई दस्तावेज नहीं मिला। जिसके बाद अधिकारियों ने मेडिकल दुकान का रजिस्टर और एक्सपायर दवा को जब्त कर लिया वही दुकान को भी सील कर दिया है। इस दौरान दुकान में रखा फ्रीज भी खराब पाया गया। जांच के लिए एक्सपायर्ड दवाओं और मिले कुछ कागजात को अधिकारी अपने साथ ले गए।


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता