POLICE CRIMINAL ENCOUNTER : बिहार में एक बार फिर पुलिस एनकाउंटर देखने को मिला है। खबर यह है कि पुलिस ने एक पुराने मामले में आरोपी को गोली मारी है। इसके साथ ही इसे गिरफ्त में भी ले लिया गया है। इसके बाद इसने अपने अपराध भी कबूल लिए हैं। इसके बाद अब पुलिस की टीम अब इस अपराधी से पुराने कई मामले के राज जानने में लगी हुई है। फिलहाल पुलिस इससे पूछताछ करने में लगी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, बिहार के गोपालगंज में आज सुबह-सुबह पुलिस एनकाउंटर की खबरें निकल कर सामने आई है। यहां पुलिस की एक टीम ने एक आपराधिक के पैर में गोली मारकर उसे अपने कब्जे में ले लिया है। जबकि, इस घटना के बीच दो अपराधी किसी तरह भागने में सफल रहे। इसके बाद अब पुलिस मामले की तहकीकात में लगी हुई है।
बताया जा रहा है कि इस अपराधी की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। यहां उचकागांव थाने की पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें दोनों तरफ से चली जमकर गोली। घायल अपराधी अभिषेक ने शिक्षक हत्याकांड मामले में रेकी करने की बात स्वीकार ली है। सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच किया गया रेफर। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी में जुटी एसआइटी की टीम।






