ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

Bihar Teacher Transfer : आज से शुरू होगा शिक्षकों का ट्रांसफर, पहले लिस्ट में इन लोगों को मिलेगी प्राथमिकता; दूसरे चरण में पति-पत्नी

Bihar Teacher Transfer : बिहार में शुक्रवार से शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. चार चरणों में स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. जिसमें बीमार और दिव्यांगों को पहली प्राथमिकता मिलेगी.

 BIHAR TEACHER TRANSFER POLICY
BIHAR TEACHER TRANSFER POLICY
© google
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar Teacher Transfer : बिहार में शुक्रवार से शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस बार चार चरणों में स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिसमें बीमार और दिव्यांगों लोगों को पहली प्राथमिकता मिलेगी। इसके बाद दुसरे पहलु का भी बताया जा रहा है। इस बार शिक्षा विभाग को स्थानांतरण के 190332 आवेदन प्राप्त हुए हैं।


शिक्षा विभाग ने आवेदन की स्क्रूटनी के लिए 16 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की है। स्क्रूटनी की प्रक्रिया 1 जनवरी से शुरू है और पहले चरण की स्क्रूटनी की लिस्ट आज शाम तक आने का अनुमान है। लिहाजा, जिन शिक्षकों को स्थानांतरण के लिए लंबे समय से इंतजार था, उनके इंतजार की घड़ी अब समाप्त होने जा रही है। स्थानांतरण के लिए प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी चरणबद्ध तरीके से चार चरण में पूरी की जाएगी। 


वहीं, दूसरे चरण में पति/पत्नी के पदस्थापन के आधार पर स्थानांतरण का आवेदन करने वालों की स्कूटनी होगी। तीसरे चरण में ऐच्छिक स्थान से वर्तमान पदस्थापन की दूरी के कारण शिक्षिका से प्राप्त आवेदन की स्क्रूटनी होगी। चौथे चरण में ऐच्छिक स्थान से वर्तमान पदस्थापन की दूरी के कारण पुरूष शिक्षकों से प्राप्त आवेदन की स्कूटनी होगी। 


उधर, शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशक पंकज कुमार के निर्देश पर स्क्रूटनी के लिए प्रतिनियुक्ति अधिकारी बिना किसी डाटा ऑपरेटर और अन्य कर्मियों के सहयोग के स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। स्क्रूटनी के बाद स्थानांतरण से संबंधित सूचना ई शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों के उपलब्ध कराई जाएगी। मैसेज अथवा डाक के माध्यम से स्थानांतरण की सूचना शिक्षकों को नहीं दी जाएगी। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें