ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

पूर्व MLA को पत्नी ने हाथ-पैर बांधकर घर में किया बंद, रोते हुए बोले- मोदी जी हमको बचा लीजिये, देखिये वीडियो

PURNEA : कोरोना वायरस को लेकर पीएम मोदी ने देश को लॉक डाउन कर दिया है. बिहार में पहले से ही लॉक डाउन का एलान कर दिया गया था. सरकार कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए तमाम बड़े कदम

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PURNEA : कोरोना वायरस को लेकर पीएम मोदी ने देश को लॉक डाउन कर दिया है. बिहार में पहले से ही लॉक डाउन का एलान कर दिया गया था. सरकार कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए तमाम बड़े कदम उठा रही है. ऐसे में समाज की एक तस्वीर ऐसी भी है कि अपने-अपने घरों में कैद लोग दूसरों को मनोरंजित करने के लिए वीडियो बनाकर वायरल कर रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो कांग्रेस के एक पूर्व विधायक का वायरल हो रहा है. 


वायरल वीडियो में पुर्णिया के धमदाहा से पूर्व विधायक कांग्रेस के अमरनाथ तिवारी दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में उनके हाथ-पैर बंधे हुए दिखाई दे रहे हैं. दरअसल वीडियो में लॉक डाउन के कारण पत्नी ने उन्हें घर मे ही बांध रखा है. वह, यह कहते हुए सुनाई दे रही हैं कि दिन भर मोबाइल में रहते हैं, वीडियो में व्यस्त रहते हैं. 




विधायक इस वीडियो में अपनी पत्नी से गुहार लगाते हुए दिख रहे हैं. वो गुहार लगा रहे हैं कि नहीं मैं अब मोबाइल नहीं छुऊंगा. फिर पीएम मोदी को कोसते हुए कहते हैं कि आप नहीं समझेंगे मोदी जी, आपकी पत्नी नहीं है, ये बात वीडियो में बार-बार दोहराते हैं. हालांकि एक और वीडियो जारी करते हुए उन्होंने कहा कि इस वीडियो को एंटरटेनमेंट के लिए बनाया गया था. हालांकि इस वीडियो से सवाल भी खड़ा होते हैं. इस वीडियो में प्रधानमंत्री के व्यक्तिगत जीवन का भी मजाक उड़ाया गया है.


टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin

FirstBihar संवाददाता