ब्रेकिंग
पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत

एक लाख का इनामी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने की कार्रवाई

DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है जहां ड्रग तस्करी के धंधे में लिफ्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने ड्रग्स तस्करी से जुड़े

एक लाख का इनामी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने की कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है जहां ड्रग तस्करी के धंधे में लिफ्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने ड्रग्स तस्करी से जुड़े आरोपी मो. नदीम खान को गिरफ्तार किया है। जिसका ड्रग्स कनेक्शन दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी और बिहार तक फैला हुआ था। नदीम खान पर एक लाख का इनाम पुलिस ने घोषित कर रखा था।


दिल्ली पुलिस ने ड्रग्स तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नदीम खान को गिरफ्तार किया है। नदीम दिल्ली के जफराबाद इलाके का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के डीसीपी राजीव रंजन ने बताया कि काफी समय से नदीम खान हेरोइन के कारोबार से जुड़ा हुआ है। 


इस बात की जानकारी मिली तब एक टीम का गठन किया गया जिसके बाद छापेमारी कर उसे धर दबोचा गया। नदीम के बारे में पता चला कि उसका कनेक्शन सासाराम से भी है। जिसके खिलाफ कई सबूत भी मिले जिसके आधार पर कार्रवाई की गयी। हेरोइन ड्रग्स की सप्लाई करने वाले गैंग का मुख्य सरगना नदीम खान है जो आज स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ गया।