ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

One Year B.Ed Course : 10 साल बाद बड़ा बदलाव, अब फिर से 1 साल में कर सकेंगे बीएड, यह शर्तें भी होंगी लागू

One Year B.Ed Course : दस वर्षों के बाद एकबार फिर से बीएड कोर्स में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। एक वर्षीय बीएड कोर्स की शुरुआत फिर से होगी। नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन...

One Year B.Ed Course:
One Year B.Ed Course:
© google
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

One Year B.Ed Course : अब बीएड कोर्स एक साल में पूरा करने का मौका मिलेगा। अगर आप टीचिंग लाइन में जाने का मन बना रहे हैं तो यह खबर खासतौर पर आपके लिए ही है। जिस तरह से 10 साल पहले बीएड कोर्स 1 साल में किया जाता था, उसी तरह से अब फिर से किया जा सकेगा। नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) ने इस संबंध में अपनी मंजूरी दे दी है, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें भी लागू की जाएंगी। 


राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों को लागू करते हुए देश में ग्रेजुएशन लेवल पर 4 साल का कोर्स शुरू किया जा चुका है। अब कुछ नई शर्तों के साथ 10 सालों के बाद 1 साल का B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन) कोर्स भी फिर से शुरू किया जा रहा है। ऐसे में टीचिंग लाइन में जाने वालों के लिए यह राहत भरी खबर है। इससे उनका काफी समय बच सकेगा (BEd Course Duration) 1 साल का बीएड करने के इच्छुक युवाओं को NCTE की शर्तों को अनिवार्य रूप से मानना होगा। 


4 साल के ग्रेजुएशन कोर्स या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर चुके उम्मीदवार ही एक साल के बीएड कोर्स के पात्र माने जाएंगे (One Year BEd Course Eligibility) नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) ने गवर्निंग बॉडी की बैठक में 1 साल के बीएड समेत टीचिंग कोर्स को लेकर कई अन्य बड़े फैसले भी लिए हैं। NCTE के चेयरमैन प्रो. पंकज अरोड़ा ने बताया कि गवर्निंग बॉडी के नए रेगुलेशंस-2025 लाने को भी मंजूरी दे दी गई है। ये नए रेगुलेशंस 2014 के रेगुलेशंस की जगह लेंगे। 


NCTE के चेयरमैन प्रो. पंकज अरोड़ा के मुताबिक, भारत के 64 शिक्षण संस्थानों में 4 साल का इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) चल रहा है. यहां स्टूडेंट्स अपनी पसंद के विषय में बीएड करते हैं। अब इसमें आईटीईपी योगा एजुकेशन, ITEP फिजिकल एजुकेशन, ITEP संस्कृत, ITEP परफॉर्मिंग आर्ट एजुकेशन जैसी स्पेशलाइज्ड स्ट्रीम्स जोड़ी जाएंगी। आईटीईपी 4 साल का डुअल इंटीग्रेटेड ग्रेजुएशन डिग्री कोर्स है। यह डिग्री बीए-बीएड, बीकॉम- बीएड और बीएससी-बीएड में दी जाती है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें