ब्रेकिंग
बिहार में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट और 9 हेलीपोर्ट... यात्रियों को मिलेगी यह खास सुविधा, जानें पूरा प्लान✦बिहार में पहले शिक्षक, अब पुलिसकर्मियों के वेतन पर शिकंजा... पटना पुलिस में मिली गड़बड़ी✦बिहार में गर्मी और उमस बढ़ाएगी परेशानी, 18 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पटना समेत 7 शहरों का तापमान✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦बिहार में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट और 9 हेलीपोर्ट... यात्रियों को मिलेगी यह खास सुविधा, जानें पूरा प्लान✦बिहार में पहले शिक्षक, अब पुलिसकर्मियों के वेतन पर शिकंजा... पटना पुलिस में मिली गड़बड़ी✦बिहार में गर्मी और उमस बढ़ाएगी परेशानी, 18 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पटना समेत 7 शहरों का तापमान✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, 20 स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन; दो दिन चलेंगी विशेष ट्रेनें

Exam Special Train Bihar: सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने 20 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला किया है। ये ट्रेनें शनिवार और रविवार को विभिन्न रूटों पर चलेंगी।

Exam Special Train Bihar
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Exam Special Train Bihar: बिहार में आयोजित होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल लाखों परीक्षार्थियों के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ी राहत दी है। परीक्षा के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 20 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया है।


रेलवे प्रशासन के अनुसार ये विशेष ट्रेनें मुख्य रूप से शनिवार और रविवार को चलाई जाएंगी, ताकि अलग-अलग जिलों से परीक्षा केंद्रों तक जाने वाले छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इन ट्रेनों का पूरा रूट चार्ट और टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है।


शनिवार को पटना से बेतिया के लिए एक परीक्षा स्पेशल ट्रेन रात 9 बजे रवाना होगी, जो हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और बापूधाम मोतिहारी होते हुए अगले दिन सुबह 5 बजे बेतिया पहुंचेगी। इसी दिन मुजफ्फरपुर स्टेशन से होकर चार परीक्षा स्पेशल ट्रेनें गुजरेंगी। इसके अलावा पाटलिपुत्र से सहरसा और पाटलिपुत्र से पूर्णिया के बीच भी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे कोसी और सीमांचल क्षेत्र के परीक्षार्थियों को राहत मिलेगी।


रविवार को भी भीड़ नियंत्रण और यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इस दिन मधुबनी से दोपहर 3 बजे सीवान के लिए और दरभंगा से दोपहर 2:45 बजे पाटलिपुत्र के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन रवाना होगी।


इसके अलावा मुजफ्फरपुर और बापूधाम मोतिहारी से भी दोपहर 3 बजे पाटलिपुत्र के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। रविवार को ही पूर्णिया से पाटलिपुत्र और सुपौल से पाटलिपुत्र के बीच भी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।


रेलवे ने बताया कि सभी ट्रेनों का टाइम टेबल और रूट पहले ही जारी कर दिया गया है, ताकि परीक्षार्थी समय पर अपनी यात्रा की योजना बना सकें। इस कदम से परीक्षा के दौरान यात्रियों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता