ब्रेकिंग
नेपाल में फ्लैश फ्लड, बिहार में बढ़ी टेंशन! गंडक बैराज से 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, इन इलाकों पर नजरनेपाल में तबाही के बाद बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा! गंडक बैराज से 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ाBihar News : बिहार के हर जिले में बनेगी साइंस सिटी! जीविका दीदियों को 25 लाख सोलर का बड़ा टारगेट, CM सम्राट ने दिए ये निर्देशBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम, आज इन जिलों में झमाझम बारिश के साथ तेज आंधी का अलर्ट नेपाल के बाढ़ का पानी गंडक बैराज पहुंचा, बढ़ा जलस्तर, जल संसाधन विभाग ने कहा- घबराएं नहीं, सतर्क रहेंनेपाल में फ्लैश फ्लड, बिहार में बढ़ी टेंशन! गंडक बैराज से 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, इन इलाकों पर नजरनेपाल में तबाही के बाद बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा! गंडक बैराज से 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ाBihar News : बिहार के हर जिले में बनेगी साइंस सिटी! जीविका दीदियों को 25 लाख सोलर का बड़ा टारगेट, CM सम्राट ने दिए ये निर्देशBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम, आज इन जिलों में झमाझम बारिश के साथ तेज आंधी का अलर्ट नेपाल के बाढ़ का पानी गंडक बैराज पहुंचा, बढ़ा जलस्तर, जल संसाधन विभाग ने कहा- घबराएं नहीं, सतर्क रहें

Bihar News: मोतिहारी में मोबाइल टावर से युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: पूर्वी चंपारण में एक मोबाइल टावर पर युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सुबह जब ग्रामीणों की नजर ऊंचे टावर पर पड़ी, तो वहां का दृश्य देखकर लोग दहशत में आ गए। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं, जबकि...

Bihar News: मोतिहारी में मोबाइल टावर से युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इलाके के वीरता चौक पर स्थित एक मोबाइल टावर से युवक का शव लटका मिलने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सुबह-सुबह जैसे ही लोगों की नजर करीब 60 फीट ऊंचे टावर पर पड़ी, वहां एक युवक का शव फंदे से लटका दिखाई दिया। 


मृतक की पहचान वीरता चौक निवासी हैदर मियां के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि हैदर का परिवार मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से घोड़ासहन के वीरता चौक पर रहकर मजदूरी कर अपना जीवनयापन कर रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक के पिता मजदूरी करते हैं और परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है।


परिजनों ने बताया कि हैदर पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान और तनाव में चल रहा था। हालांकि उसकी परेशानी की वजह क्या थी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। परिवार वालों के मुताबिक बुधवार अहले सुबह करीब तीन बजे वह घर से निकला था। इसके बाद काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता होने लगी। सुबह होने पर उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन कुछ ही देर बाद गांव के लोगों ने मोबाइल टावर पर एक शव लटका देखा। पास जाकर पहचान करने पर पता चला कि शव हैदर मियां का ही है।


घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। कई लोग इस घटना को आत्महत्या मान रहे हैं, जबकि कुछ लोगों के बीच दूसरी आशंकाओं को लेकर भी चर्चा हो रही है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है।


सूचना मिलने के बाद घोड़ासहन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को मोबाइल टावर से नीचे उतरवाया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया गया।


पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। युवक ने आत्महत्या की है या इसके पीछे कोई और कारण है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।