ब्रेकिंग
पूजा कर घर लौट रही दो बच्चियों को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत के बाद सड़क जाम✦बिहार में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट और 9 हेलीपोर्ट... यात्रियों को मिलेगी यह खास सुविधा, जानें पूरा प्लान✦बिहार में पहले शिक्षक, अब पुलिसकर्मियों के वेतन पर शिकंजा... पटना पुलिस में मिली गड़बड़ी✦बिहार में गर्मी और उमस बढ़ाएगी परेशानी, 18 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पटना समेत 7 शहरों का तापमान✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦पूजा कर घर लौट रही दो बच्चियों को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत के बाद सड़क जाम✦बिहार में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट और 9 हेलीपोर्ट... यात्रियों को मिलेगी यह खास सुविधा, जानें पूरा प्लान✦बिहार में पहले शिक्षक, अब पुलिसकर्मियों के वेतन पर शिकंजा... पटना पुलिस में मिली गड़बड़ी✦बिहार में गर्मी और उमस बढ़ाएगी परेशानी, 18 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पटना समेत 7 शहरों का तापमान✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया

बिहार में अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस के हत्थे चढ़ा सप्लायर

Bihar Police: बिहार पुलिस को नशीले पदार्थों और अवैध शराब के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पूर्वी चंपारण पुलिस ने पटना से एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है, जिस पर कई जिलों में अवैध खेप सप्लाई करने का आरोप है। मामले की जांच जारी...

बिहार में अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस के हत्थे चढ़ा सप्लायर
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Police: बिहार में नशीले पदार्थों और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पूर्वी चंपारण पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पटना से एक कथित बड़े सप्लायर को गिरफ्तार किया है, जिस पर बिहार के अलग-अलग जिलों में स्प्रिंट और अवैध शराब की खेप पहुंचाने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहतास जिले के रहने वाले राजेश सिंह के रूप में हुई है।


बताया जा रहा है कि पूर्वी चंपारण के मुफस्सिल थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजेश सिंह लंबे समय से नशीले पदार्थों और शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली थी कि आरोपी उत्तर प्रदेश के कथित स्प्रिंट माफिया सूरज कुमार के नेटवर्क के संपर्क में रहकर बिहार के कई जिलों में अवैध खेप सप्लाई करता था। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और उसकी गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी।


जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी पटना के आशियाना दीघा रोड इलाके में मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां छापेमारी की और राजेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे पूछताछ के लिए पूर्वी चंपारण लाया गया, जहां उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के तार केवल बिहार ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों से जुड़े नेटवर्क से भी जुड़े हो सकते हैं। यही वजह है कि पुलिस अब उसके मोबाइल कॉल डिटेल, संपर्क सूत्रों और आर्थिक लेन-देन की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान नशे और शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।


सूत्रों की मानें तो आरोपी का संबंध एक राजनीतिक दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से भी बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन राजनीतिक कनेक्शन की चर्चा के बाद मामला और भी चर्चाओं में आ गया है।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट मानी जा रही है। फिलहाल नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और कई ठिकानों पर छापेमारी जारी है।