ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

ई रिक्शा ने बच्चे को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

VAISHALI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान सड़क हादसे में जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से निकल

ई रिक्शा ने बच्चे को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान सड़क हादसे में जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक किशोर की हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के महिला कॉलेज के पास टोटो रिक्शा की ठोकर लगने से एक 5 वर्षीय बच्चे  की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया और सड़क पर ही आगजनी कर दी। इस घटना के बाद मौके से अफरातफरी का माहौल बन गया। किशोर की मौत के बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


वहीं, मृतक किशोर नगर थाना क्षेत्र के क्रांति चौक कौन हारा रोड निवासी संजय मलिक का 5 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार है जो दो भाइयों में सबसे बड़ा था। जो अपने घर दरवाजे पर खेल रहा था। तभी तेज रफ्तार टोटो रिक्शा ने उसे ठोकर मार दिया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि घटना के बाद टोटो चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ना चाहा लेकिन मौके से भागने में कामयाब हो गया और ई-रिक्शा को लोगों ने पकड़ लिया। 


इधर घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बूझकर मामले को शांत करने में जुटी है लेकिन लोग आक्रोश है और मुवावजे की मांग को लेकर सड़क पर डटे हुए हैं। फिलहाल लोगों का कहना है की वह इस मामले में किसी वरीय अधिकारी से बात करना चाहते हैं।