ब्रेकिंग
पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस✦अनंत सिंह की 100 गलतियां गिन रही थी जेडीयू, श्याम रजक बोले- शिशुपाल की तरह पार की सीमा, इसलिए हुई कार्रवाई✦बिहार में जेडीयू का बड़ा एक्शन, अनंत सिंह के बाद बाढ़ जिलाध्यक्ष मयंक राज की छुट्टी✦स्कूल निर्माण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग और BSEIDC सख्त, कई संवेदक डिबार; 73 लाख से अधिक का जुर्माना✦सिवान के हसनपुरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, लाखों का माल जब्त, ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई ✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस✦अनंत सिंह की 100 गलतियां गिन रही थी जेडीयू, श्याम रजक बोले- शिशुपाल की तरह पार की सीमा, इसलिए हुई कार्रवाई✦बिहार में जेडीयू का बड़ा एक्शन, अनंत सिंह के बाद बाढ़ जिलाध्यक्ष मयंक राज की छुट्टी✦स्कूल निर्माण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग और BSEIDC सख्त, कई संवेदक डिबार; 73 लाख से अधिक का जुर्माना✦सिवान के हसनपुरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, लाखों का माल जब्त, ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई

दुर्घटना ग्रस्त होने से बाल - बाली बची कोशी एक्सप्रेस, भीषण गर्मी से फिर टेढ़ी हुई पटरी

GAYA : बिहार में गर्मी का मौसम शुरू होते ही एक बार फिर से रेल की पटरी टेढ़ी होनी शुरू हो गयी है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गया जिले से निकल कर सामने आया है। जहां गुरपा-गझण

दुर्घटना ग्रस्त होने से बाल - बाली बची कोशी एक्सप्रेस,  भीषण गर्मी से फिर टेढ़ी हुई पटरी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : बिहार में गर्मी का मौसम शुरू होते  ही एक बार फिर से रेल की पटरी टेढ़ी होनी शुरू हो गयी है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गया जिले से निकल कर सामने आया है। जहां गुरपा-गझण्डी घाटी रेलखंड पर स्थित नाथगंज रेलवे हॉल्ट के पास अप लाइन में अधिक गर्मी के कारण 50 मीटर तक रेल पटरी पिघलकर काफी बुरी तरह से टेढ़ी हो गई। 


दरअसल, भीषण गर्मी और तीखी धूप के बीच पटरी घलकर काफी बुरी तरह से टेढ़ी हो गई। इसी समय वहां से हटिया-पटना सुपर एक्सप्रेस गुजरने वाली थी। जिसे दिलवा स्टेशन पर ही रोक दिया गया। इस तरह रेलकर्मियों की सूझबूझ व तत्परता से एक बड़ी रेल हादसा होने से टल गया। पटरी टेढ़ी होने के चलते अप लाइन पर तीन घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। इसके बाद वापस से रेल परिचालन शुरू करने में करीब तीन घंटे का समय लगा।


बताया जा रहा है,  रेलकर्मी रेल ट्रैक की जांच कर रहा था। वह जांच करते हुए नाथगंज रेलवे हॉल्ट के पास पहुंचा तो उसकी नजर टेढ़ी हुई रेल पटरी पर पड़ी। उसने तुरंत नाथगंज और दिलवा स्टेशन को इसकी सूचना दी। उसी समय हटिया से पूर्णिया कोर्ट जा रही 18626 अप हटिया-पटना-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस ट्रेन वहां से गुजरने वाली थी, जिसे दिलवा स्टेशन पर ही रोक दिया गया और एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया।


आपको बताते चलें कि, एक हफ्ते पहले ही दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर टेकटार स्टेशन के पास भी भीषण गर्मी के चलते पटरी टेढ़ी हो गई थी। इसके बाद दरभंगा-रक्सौल पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया गया। पटरी दुरुस्त करने के बाद ही ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ।