ब्रेकिंग
शराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीशराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनी

BIHAR NEWS : दुर्गाष्टमी के दिन बड़ा हादसा, कार ने पैदल कोचिंग जा रहे छात्र को रौंदा; परिजनों में मातम का माहौल

AURANGABAD : बिहार में सड़क हादसे की घटना में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान सड़क हादसे में जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला औरंगाबाद से न

BIHAR NEWS : दुर्गाष्टमी के दिन बड़ा हादसा, कार ने पैदल कोचिंग जा रहे छात्र को रौंदा; परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

AURANGABAD : बिहार में सड़क हादसे की घटना में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान सड़क हादसे में जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला औरंगाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां दुर्गाष्टमी के दिन राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 19 पर मदनपुर थाना क्षेत्र के घोरहत मोड के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे से होकर पैदल कोचिंग जा रहे एक 13 वर्षीय छठी क्लास के छात्र को रौंद दिया। इस घटना में छात्र की मौत हो गई। 


जानकारी के मुताबिक, घोरहत मोड के पास से एक छात्र पैदल कोचिंग क्लास जा रही थी। तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने छात्र को रौंद दिया। इस घटना में छात्र की मौत हो गई। वहीं अनियंत्रित कार सड़क किनारे चार्ट में पलट गई। इस घटना में मृतक की पहचान घोरहत गांव निवासी प्रमोद राम के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। 


बताया जा रहा है कि प्रिंस अपने घर से गुरुवार की सुबह पैदल कोचिंग करने मदनपुर बाजार जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उसे रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चार्ट में पलट गई। घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।


इधर, मौके का फायदा उठाकर कार चालक फरार हो गया। उसके बाद पता चला कि इस घटना में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है। जबकि स्थानीय लोगों ने छात्र प्रिंस को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रिंस की मौत हो गई।