ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

बेगूसराय में धू-धूकर जली कपड़े की दुकान, 10 लाख का सामान स्वाहा

BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी ख़बर बेगूसराय से है, जहां एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई है. बखरी बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान में बीती रात आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि चंद

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी ख़बर बेगूसराय से है, जहां एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई है. बखरी बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान में बीती रात आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि चंद पलों में इसने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया.


इस आग में करीब 10 लाख से ज्यादा की संपत्ति का नुकसान हुआ है. इस घटना के बाद काफी देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. पूरी घटना बखरी थाना क्षेत्र के बखरी मुख्य बाजार की है. बताया जा रहा है कि कपड़ा दुकानदार दुकान बंद करके घर चला गया था, तभी अचानक उसकी दुकान में भीषण आग लग गई.


स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दुकानदार को दी. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया. लेकिन इस आग में 10 लाख से ज्यादा की संपत्ति स्वाहा हो गई. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. 


रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता