ब्रेकिंग
महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे निशांत कुमार, युवाओं से की नशा और हिंसा छोड़ने की अपील✦टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी ✦महाअष्टमी पर भक्तिमय हुआ पटना, अनोखी प्रतिमाएं और भव्य पंडाल बने आकर्षण का केंद्र✦पटना में महाअष्टमी की धूम, मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन✦लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे निशांत कुमार, युवाओं से की नशा और हिंसा छोड़ने की अपील✦टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी ✦महाअष्टमी पर भक्तिमय हुआ पटना, अनोखी प्रतिमाएं और भव्य पंडाल बने आकर्षण का केंद्र✦पटना में महाअष्टमी की धूम, मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन✦लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र

बिहार : आशिक को दिल दे बैठी 2 बच्चों की मां, रिजेक्ट किया तो घर के बाहर धरने पर बैठी

VAISHALI : बिहार के वैशाली जिले में प्रेमिका ने प्रेमी के घर के बाहर धरना देकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया. बताया जा रहा है कि प्रेमी दूध लाने का बहाना बनाकर घर से भाग गया था जिसके

बिहार : आशिक को दिल दे बैठी 2 बच्चों की मां, रिजेक्ट किया तो घर के बाहर धरने पर बैठी
First Bihar
3 मिनट

VAISHALI : बिहार के वैशाली जिले में प्रेमिका ने प्रेमी के घर के बाहर धरना देकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया. बताया जा रहा है कि प्रेमी दूध लाने का बहाना बनाकर घर से भाग गया था जिसके बाद प्रेमिका अपने दो बच्चों के साथ उसके घर के बाहर धरने पर बैठ गई. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस को बुलाया गया. पुलिस के पहुंचने के बाद सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रेमी के घर में लगे ताले को खुलवाया गया और फिर प्रेमिका अपने प्रेमी के घर में दाखिल हुई. 


घटना वैशाली के करताहा थाना इलाके के गुरमिया गांव की है. बताया जा रहा है कि कोलकाता की रहने वाली रेशमा और गुरमिया गांव के रंगीला के बीच पिछले 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. रेशमा अपने दो बच्चों को लेकर प्रेमी रंगीला के साथ कोलकाता से हाजीपुर पहुंची. रंगीला उसके रेशमा के साथ कई दिनों तक किराए के मकान में रहा. एक दिन बाद दूध लाने का बहाना बनाकर फरार हो गया. जिसके बाद रेशमा किसी तरह अपने दो बच्चों के साथ उसके गांव पहुंच गई और उसके घर पर धरने पर बैठ गई. 


ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 3 दिनों से रेशमा धरने पर बैठी थी. रंगीला के घर वाले भी कोलकाता में थे, जिसके कारण घर में ताला लगा हुआ था. जब रंगीला के परिवार वाले गांव आए तो धरने पर बैठी रेशमा को अपने घर में रखने को तैयार नहीं हुए. इसको लेकर गांव वाले आपस में मामले को सुलझा लेने की कोशिश कराने लगे. लेकिन जब बात नहीं बनी तो मामला थाने तक पहुंच गया. मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद ताला खुलवाया गया और फिर रेशमा अपने प्रेमी के घर में दाखिल हो गई. 


जानकारी के अनुसार, रेशमा पहले से शादीशुदा है और वह दो बच्चे की मां है. ऐसे में रेशमा अपने दोनों बच्चों के साथ धरने पर बैठ गई थी और रंगीला के फरार हो जाने और उसके परिवार वालों द्वारा स्वीकार नहीं किए जाने के कारण हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. रेशमा भले ही अपने प्रेमी के घर में दाखिल हो गई है, लेकिन प्रेमी रंगीला अभी भी फरार है. 

टैग्स