ब्रेकिंग
अक्षरा सिंह के घर से प्रसाद खाकर निकले अनंत सिंह, पत्रकारों के देखते ही बोले. 25 तारीख को आपलोग जरूर आईएगा, कार्ड छूट गया हो तो माफ कीजिएगा✦छठ महापर्व की रौनक: नितिन नवीन के घर पहुंचे राज्यपाल-सीएम, अक्षरा सिंह के घर अनंत सिंह ने खाया प्रसाद✦छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦अक्षरा सिंह के घर से प्रसाद खाकर निकले अनंत सिंह, पत्रकारों के देखते ही बोले. 25 तारीख को आपलोग जरूर आईएगा, कार्ड छूट गया हो तो माफ कीजिएगा✦छठ महापर्व की रौनक: नितिन नवीन के घर पहुंचे राज्यपाल-सीएम, अक्षरा सिंह के घर अनंत सिंह ने खाया प्रसाद✦छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

दो पक्षों के बीच अस्पताल में मारपीट, 6 घायल

BAGHA: ताज़ा खबर बगहा से आ रही है, जहां मारपीट में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये हैं। दरअसल, पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामला सेमरा थाना क्षेत्र सेमरा बजार

दो पक्षों के बीच अस्पताल में मारपीट, 6 घायल
First Bihar
2 मिनट

BAGHA: ताज़ा खबर बगहा से आ रही है, जहां मारपीट में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये हैं। दरअसल, पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामला सेमरा थाना क्षेत्र सेमरा बजार का है। बड़ी मशक्कत से स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से झगड़े को सुलझा गया। सभी घायल को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया है। 


जब दोनों पक्ष इलाज कराने के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे, तो अस्पताल परिसर में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान अस्पताल में मौजूद डॉक्टर विजय कुमार ने इसकी सूचना स्थानीय नगर थाना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और मामला शांत कराया गया। सभी घायल का इलाज किया गया। 


इस घटना में रजनीश कुमार को आंख पर गंभीर चोट आई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया गया है। बाकी सभी घायलों का इलाज भी जारी है और सभी खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं। सेमरा थाना पुलिस और नगर थाना पुलिस दोनों मामले की जांच में जुट गई है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता