ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

निर्माणाधीन इमारत से गिरकर दो मजदूरों की मौत : मचा कोहराम

DESK : एक दर्दनाक हादसे में बिहार के दो मजदूरों की निर्माणाधीन इमारत से गिरकर मौत हो गई है। यह हादसा उत्तर प्रदेश के नोएडा में निर्माणाधीन सोसायटी की एक इमारत में हुआ है। यहां

निर्माणाधीन इमारत से गिरकर दो मजदूरों की मौत : मचा कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : एक दर्दनाक हादसे में बिहार के दो मजदूरों की निर्माणाधीन इमारत से गिरकर मौत हो गई है। यह हादसा उत्तर प्रदेश के नोएडा में निर्माणाधीन सोसायटी की एक इमारत में हुआ है। यहां दसवीं मंजिल से गिरकर दो मजदूरों की मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक, बिसरख  थानाक्षेत्र के निर्माणाधीन वरुण हाइट्स सोसायटी की एक इमारत में काम कर रहे दो मजदूर दसवीं मंजिल से असंतुलित होकर नीचे गिर गए। उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 


पुलिस ने बताया कि दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है और अगर वे इस मामले में शिकायत करते हैं तो मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।


मृतकों की पहचान नाजिम (35) और रजाबुल (35) के रूप में हुई है। दोनों ही बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि घटना के बाद सोसाइटी के निर्माण में सुरक्षा उपायों की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी ने बताया कि वहां काम कर रहे श्रमिकों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए मुआवजे की मांग की है। श्रमिकों का कहना है कि निर्माण के समय सुरक्षा के उपाय नहीं किये गये हैं। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है।